ETV Bharat / state

धनबाद में बीसीसीएल की आउटसोर्सिंग कंपनी और रैयतों के बीच हिंसक झड़प, 12 घायल

धनबाद के लोदना एरिया दस में आउटसोर्सिग प्रबंधक और ग्रामीणों के बीच झड़प हुई है. ग्रामीण ओबी डंप का विरोध कर रहे थे.

clash between outsourcing and raiyats in BCCL colliery of Dhanbad
धनबाद में झड़प (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : February 8, 2025 at 9:11 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

धनबादः कोयलांचल में आउटसोर्सिंग और रैयतों के बीच हिंसक झड़प की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है. ताजा मामला बीसीसीएल लोदना एरिया दस के अलकडीहा ओपी क्षेत्र में चल रहे एटी देव प्रभा आउटसोर्सिंग का है. जहां सुरंगा बस्ती के ग्रामीणों और आउटसोर्सिंग के गुर्गों के बीच हिंसक झड़प की घटना घटी. इस हिसंक झड़प में महिला और पुरुष मिलाकर कुल 12 लोग घायल हुए हैं. जिनमें दो की हालत नाजुक बनी है. इनमें से कुछ का इलाज SNMMCH में चल रहा है. जबकि अन्य का इलाज स्थानीय अस्पताल में किया जा रहा है. वहीं दो दर्जन से अधिक बाइक को आगे के हवाले कर दिया गया है.

ग्रामीणों ने आउटसोर्सिंग के गुर्गों के द्वारा पथराव, फायरिंग और बमबाजी के साथ ही लाठी डंडे से मारपीट करने का आरोप लगाया है. ग्रामीणों ने आउटसोर्सिंग के दो गुर्गों को भी पकड़कर बंधक बनाए हुए हैं. ग्रामीण काफी आक्रोशित हैं. ग्रामीणों का प्रशासन के प्रति ज्यादा आक्रोश नजर आ रहा है. प्रशासन की कोई भी टीम गांव में प्रवेश नहीं की.

जानकारी देते रैयत और सीओ (Etv Bharat)

सुरूंगा के रैयतों का कहना है कि आउटसोर्सिंग कंपनी के द्वारा हमारी जमीनों पर ओबी डंप किया जा रहा है. ओबी डंप के कारण जमीन पूरी तरह से तहस नहस हो चुकी है. जमीन पर ओबी डंप का पहाड़ बना दिया गया है. रैयतों को ना तो मुआवजा मिला है और ना ही नियोजन. पिछले कई दिनों से रैयत इसके लिए आंदोलन कर रहे हैं.

शनिवार को भी कंपनी ओबी डंप कर रही थी. ओबी डंप रोकने के लिए ग्रामीण जुट गए. जिसके बाद कंपनी के प्रबंधक के सैकड़ों गुर्गे मौके पर पहुंच गए. उनके द्वारा पथराव किया गया. दहशत फैलाने के लिए फायरिंग और बमबाजी की गई. महिलाओं और पुरुषों के ऊपर कंपनी के गुंडों ने लाठियां बरसाई. जिसमें करीब 12 रैयत घायल हो गए हैं. जिनमें दो की हालत नाजुक बनी हुई है. सभी का इलाज अस्पताल में चल रहा है.

जानकारी देते संवाददाता (Etv Bharat)
रैयतों ने घटना में शामिल कंपनी के दो गुर्गों को भी पकड़ा है. उन्हें बंधक बनाकर रखा गया है. ग्रामीणों के समक्ष मीडिया को दिए बयान में उन्होंने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. विनय राय और एक अन्य व्यक्ति है, जिसे ग्रामीणों ने बंधक बनाया है. दोनों ने बताया कि वह आउटसोर्सिंग कंपनी में काम करते हैं. सतीश महतो के कहने पर ही वे दोनों व अन्य लोग घटना को अंजाम देने के लिए पहुंचे थे, नहीं करने पर काम से निकाल देने की धमकी सतीश महतो देते हैं.मौके पर पहुंचे सीओ प्रवीण कुमार ने कहा कि यहां ग्रामीण और आउटसोर्सिंग प्रबंधक के बीच झड़प हुई है. मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. वहीं सिंदरी एसडीपीओ आशुतोष कुमार सत्यम ने कहा कि रैयत और आउटसोर्सिंग कंपनी के बीच झड़प हुई है. जिसमें चार से पांच लोग घायल हैं. गोलीबारी और फायरिंग की घटना की जांच की जा रही है. एसडीपीओ ने बताया कि ग्रामीण ओबी डंप को रोकने के लिए पहुंचे थे. जिसके बाद यह घटना घटी है. ये भी पढ़ेंः