ETV Bharat / state

पटना को मिलेगा 1433 करोड़ का तोहफा, आज CM नीतीश कुमार करेंगे शिलान्यास

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना में आज 1433 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास करेंगे, जिसमें सड़क समेत बहुत कुछ शामिल है.

CHIEF MINISTER NITISH KUMAR
CM नीतीश कुमार (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : September 10, 2025 at 12:53 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चुनावी साल में लगातार सभी जिले में योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन कर रहे हैं. इसी क्रम में पटना जिले को 1433 करोड़ 77 लाख की योजनाओं का तोहफा मिलने वाला है.

6 योजनाओं का शिलान्यास: शिलान्यास और उद्घाटन कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के साथ विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री नितिन कुमार मौजूद रहेंगे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 6 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे.

दीदारगंज फतुहा बख्तियारपुर करजान पथ चौड़ीकरण:पहली योजना 1065 करोड़ 53 लाख रुपए की लागत से दीदारगंज फतुहा बख्तियारपुर करजान पथ का चार लेन में चौड़ीकरण है, जबकि दूसरी योजना 249 करोड़ 88 लाख की लागत से बख्तियारपुर बाढ़ मोकामा पथ के 45.70 किलोमीटर अथमल गोला से मोकामा बाटा चौक तक पथ का चौड़ीकरण शामिल है.

उमानाथ मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण: सीएम नीतीश कुमार 67 करोड़ 74 लाख की लागत से बाढ़ से उमानाथ मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण एवं नागरिक सुविधाओं का विकास कार्य, 9 करोड़ 5 लाख रुपए की लागत से बाढ़ के उमानाथ मंदिर परिसर के समीप शमशान घाट और विद्युत शवदाहगृह के निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे.

बाढ़ वॉटर ड्रेनेज का निर्माण कार्य: इसके अलावा 11 करोड़ 93 लाख की लागत से बख्तियारपुर में हिदायतपुर और मझौली के बीच धोबी नदी पर पुल के निर्माण कार्य का भी शिलान्यास होगा. साथ ही 29 करोड़ 65 लाख की लागत से बाढ़ वॉटर ड्रेनेज का निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया जाएगा.

एक सप्ताह में 5000 करोड़ से अधिक की सौगात: प्रदेश के मुखिया नीतीश कुमार पिछले एक सप्ताह में 5000 करोड़ से अधिक की योजनाओं का गयाजी, सारण, सिवान, भोजपुर- बक्सर और पटना जिले में शिलान्यास और उद्घाटन कर चुके हैं. आचार संहिता लगने से पहले जिन योजनाओं का शिलान्यास का उद्घाटन नहीं हुआ है, उसे जल्द से जल्द करने का निर्देश विभागों को दिया गया है.

ये भी पढ़ें-