ETV Bharat / state

दिल छू लेगा बाबा बागेश्वर का ये वीडियो, रसोई में पहुंच उठाई थाली और बैठ गए जमीन पर

पंडित धीरेन्द्र शास्त्री की जिसने भी ये सादगी देखी वह मोहित हो गया. कुछ ही पलों में सैकड़ों भक्त खाना छोड़ बनाने लगे उनके वीडियो.

CHHATARPUR BABA BAGESHWAR DHAM
रसोई में पहुंच उठाई थाली और बैठ गए जमीन पर (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : September 7, 2025 at 9:13 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

छतरपुर: देश के जाने-माने कथावाचक बाबा बागेश्वर अपने नए-नए रूप को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं. उनका पहनावा हो या कथा करने की स्टाइल या फिर भक्तों से मिलने भीड़ में पहुंच हाथ हिलाना. कभी बुलेट चलाते दिखते हैं तो कभी खुली कार का आनंद लेते हैं. देश-विदेश में कथा करने के लिए भले ही चार्टर प्लेन से उड़ते हों लेकिन खाना जमीन पर बैठकर खाते हैं. वही भी सिर्फ दाल-रोटी और चावल. ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है. जिसे देखकर भक्त एक बार फिर उनकी सादगी के दीवाने हो गए.

सादगी को लेकर चर्चा में बाबा बागेश्वर

कथा वाचक और बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र शास्त्री एक बार फिर सुर्खियों में हैं लेकिन इस बार ना तो सनातन को लेकर ना किसी मजहब को लेकर ना ही देश विरोधियों के खिलाफ बल्कि इस बार बाबा बागेश्वर धीरेन्द्र शास्त्री अपनी सादगी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. जिसे देखकर उनके भक्त और आम लोग भी हैरान हैं और यही चर्चा हो रही कि देश-विदेश में सनातन का परचम लहराने वाले, चार्टर प्लेन से चलने वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री ऐसा भी कर सकते हैं.

दिल छू लेगा बाबा बागेश्वर का ये वीडियो (ETV Bharat)

रसोई में पहुंच उठाई थाली और बैठ गए जमीन पर

बाबा बागेश्वर की सादगी के दीवाने दुनिया भर में मौजूद हैं. बाबा धीरेन्द्र शास्त्री भी आम लोगों की तरह ही जमीन पर बैठकर खाना खाना पंसद करते हैं. दरअसल बाबा बागेश्वर धाम में संचालित होने वाली रसोई में धीरेन्द्र शास्त्री पहुंचते हैं और थाली उठाते हैं और फिर थाली में अपने लिये खाना मांगते हैं. यह देख कर सामने खड़े भक्त और खाना परोसने वाले सेवक हैरान रह जाते हैं. सेवक उनको 2 बड़े चम्मच चावल, 2 बड़ी चम्मच दाल और रोटी देते हैं. बाबा अपनी थाली लेकर जमीन पर बैठकर खाना खाने लगते हैं.

PANDIT DHIRENDRA SHASTRI
धीरेन्द्र शास्त्री को खाना परोसते रसोई के सेवादार (ETV Bharat)

सादगी देख भक्त बनाने लगे वीडियो

बाबा बागेश्वर धाम में रोजाना पहुंचने वाले भक्तों के लिए निशुल्क रसोई संचालित होती है और भक्त यहां खाना खाते हैं. ऐसे में यहां मौजूद भक्त बाबा का ये रूप देखकर चौंक गए. जैसे ही बागेश्वर बाबा को जमीन पर खाना खाते देखा तो फिर मोबाइल निकाल कर वीडियो बनाने लगे. अब ये वीडियो वायरल हो रहा है और जिसे देखकर भक्त और उनके चाहने वाले हैरान भी हैं वहीं उनकी सादगी की तारीफ भी कर रहे हैं.

BAGESHWAR DHAM RASOI
सादगी देख भक्त बनाने लगे वीडियो (ETV Bharat)
BABA BAGESHWAR SIMPLICITY
जमीन पर बैठकर खाना खाते बाबा बागेश्वर (ETV Bharat)

'महाराज जी का अंदाज ही है निराला'

बाबा बागेश्वर के सेवादार अभिलाष पटेल बताते हैं कि "महाराज का अंदाज अलग ही है. वह भी आम लोगों की तरह ही जीवन जीते हैं. आम लोगों का दर्द भी समझते हैं. कभी अगर कोई रस्ते में उनको बुजुर्ग, गरीब, बच्चे रोक लें तो वह रुक जाते हैं. उन्हीं के साथ जमीन पर बैठकर बातें करने लगते हैं. महाराज कई बार ऐसे ही रसोई का निरीक्षण करने पहुंचते हैं और देखते हैं कि भक्तों के लिए कैसा खाना बन रहा है और वहीं बैठकर खाना खाते हैं."