ETV Bharat / state

चंपाई सोरेन के पुत्र बाबूलाल सोरेन को घंटों पुलिस ने रोके रखा, रिम्स 2 के विरोध में नगड़ी जाने की कर रहे थे कोशिश

रिम्स 2 विवाद में प्रदर्शन को देखते हुए चंपाई सोरेन के पुत्र बाबूलाल सोरेन को भी पुलिस ने कई घंटों तक रोके रखा.

BABULAL SOREN STOPPED IN TAMAR
पुलिस द्वारा रोके गए बाबूलाल सोरेन (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : August 24, 2025 at 8:24 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

रांची: नगड़ी में प्रस्तावित रिम्स टू प्रोजेक्ट के विरोध में ग्रामीणों के साथ आवाज बुलंद करने के लिए जमशेदपुर से रांची जा रहे पूर्व सीएम चंपई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन को तमाड़ पुलिस ने विधि व्यवस्था का हवाला देकर करीब 8 घंटे तक रोके रखा. इस पर बाबूलाल सोरेन ने गंभीर नाराजगी जताई है. उन्होंने आरोप लगाया है कि सरकार आदिवासियों की आवाज दबाना चाहती है. वहीं बुंडू के एसडीपीओ ने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उनको रोका गया था.

दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने नगड़ी में रिम्स टू प्रोजेक्ट के विरोध में हल चलाने की घोषणा की थी. लिहाजा विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया था. वही नगड़ी में भीड़ ना उमड़े, इसे देखते हुए जगह-जगह नेशनल हाईवे पर बैरिकेडिंग लगाकर चेकिंग की जा रही थी.

तमाड़ के पास रोका गया बाबूलाल सोरेन का काफिला (Etv Bharat)

तमाड़ के पास रोका गया बाबूलाल सोरेन का काफिला

इसी क्रम में तमाड़ के पास बाबूलाल सोरेन के काफिले को सुबह करीब 9:30 बजे रोका गया था. उन्होंने था कहा कि पुलिस थाना ले जाने की बात कह रही थी. लेकिन पुलिस पर कैसे विश्वास किया जाए? पिछले दिनों सूर्या हांसदा का एनकाउंटर कर दिया गया था, उन्होंने कहा कि हम लोग दिशोम गुरु शिबू सोरेन को अपना आदर्श मानते हैं, लेकिन यहां की सरकार आदिवासियों के खिलाफ काम कर रही है.

रिम्स टू प्रोजेक्ट को नगड़ी से करना होगा शिफ्ट: बाबूलाल सोरेन

बाबूलाल सोरेन ने सरकार पर आरोप लगाया कि किसानों से उपजाऊ भूमि छीनी जा रही है. उन्होंने कहा कि जब तक रिम्स टू प्रोजेक्ट को नगड़ी से शिफ्ट नहीं दिया जाता है, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा. अब गांव-गांव में घूमकर लोगों को गोलबंद किया जाएगा. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के जरिए नगड़ी के हालात पर नजर बनाए हुए थे. इस बात की बहुत खुशी है कि आज का आंदोलन पूरी तरह सफल रहा है.

वहीं तमाड़ में सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी बुंडू एसडीपीओ ओमप्रकाश, सोनाहातू अंचल निरीक्षक सतीश कुमार गोराई, बीडीओ सावित्री कुमारी और तमाड़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार मोदी संभाल रहे थे.

'पुलिस को धरना–प्रदर्शन की सूचना मिली थी, जिसे देखते हुए विधि व्यवस्था के लिए प्रतिनियुक्ति की गई, अब तक शांति व्यवस्था बनी है और बेहद अच्छे माहौल में स्थिति नियंत्रित में है. बाबूलाल सोरेन को हिरासत में नहीं लिया गया है, बल्कि एहतियातन के तौर पर उन्हें रोका गया है, ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे': ओमप्रकाश, एसडीपीओ, बुंडू

ये भी पढ़ें: रिम्स 2 के लिए जमीन देने से इनकार करने वाले ग्रामीणों की पुलिस से झड़प, हंगामे को देख छोड़े गये आंसू गैस के गोले

चंपाई सोरेन को किया गया हाउस अरेस्ट, RIMS 2 की जमीन पर चलाने वाले थे हल

शिबू सोरेन के "हरवा तो जोतो न रे" के नारे को कांके नगड़ी के ग्रामीणों ने बनाया आंदोलन का आधार, RIMS 2 के लिए चिन्हित जमीन पर धनरोपनी की