चमोली नंदानगर में अतिवृष्टि से आफत, कई मकान जमीदोंज, सीएम धामी ने जताया दुख
घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन की टीम भी मुख्यालय से नंदानगर के लिए रवाना हो गई है.

By ETV Bharat Uttarakhand Team
Published : September 18, 2025 at 7:29 AM IST
|Updated : September 18, 2025 at 8:43 AM IST
नंदानगर/चमोली: उत्तराखंड में लगातार भारी बारिश से मुश्किलें पैदा हो रही हैं. प्रदेश के कई हिस्सों से नुकसान की खबरें सामने आ रही हैं. सितंबर महीने में भी अतिविष्टि के कारण पहाड़ी जिलों में हालात बेहद खराब हैं. बीते दिनों देहरादून और आसपास को क्षेत्रों में हुई अतिविष्टि और नुकसान के बाद आज चमोली में तहसील घाट नंदानगर में अतिवृष्टि से कुल 10 लोगों के लापता होने की की सूचना है. कुंतरी फाली से 8, धुरमा से 2 लोग लापता हैं. एनडीआरएफ भी गौचर से नंदप्रयाग को रवाना हो गयी हैं. मेडिकल टीम और तीन 108 एम्बुलेंस मौके पर रवाना कर दी गयी है.
नंदानगर तहसील के धुर्मा गांव मे भारी बारिश के कारण कारण 4-5 भवनों की नुकसान हुआ है. अभी तक जनहानि की कोई सूचना नहीं है. बारिश के कारण मोक्ष नदी का जलस्तर बढ़ा है. प्रारंभिक सूचना के अनुसार नगर पंचायत नंदानगर के वार्ड कुन्तरि लगाफाली मे भारी वर्षा के कारण मलबा आने से 6 भवन पूर्ण क्षतिग्रस्त हुए हैं.

ग्राम कुंतरी फाली से लापता लोग
- कुंवर सिंह s/o बलवंत सिंह (उम्र लगभग 42)
- कांता देवी पत्नी कुंवर सिंह (38)
- विकास
- विशाल पुत्र कुंवर सिंह
- नरेन्द्र सिंह s/o कुताल सिंह (40)
- जगदम्बा प्रसाद पुत्र ख्याली राम(70)
- भागा देवी पत्नी जगदम्बा प्रसाद (65)
- देवेश्वरी देवी पत्नी दिलबर सिंह (65)

घटना में 10 लोग लापता बताये जा रहे हैं. 2 को बचा लिया गया है. एसडीआरएफ टीम नंदप्रयाग पंहुच गयी है. एनडीआरएफ भी गौचर से नन्दप्रयाग को रवाना हो गयी. सीएमओ ने जानकारी दी है कि मेडिकल टीम, तीन 108 एम्बुलेंस मौके पर रवाना कर दी गयी हैं.
धुरमा में 2 लोगों के लापता होने की सूचना
- गुमान सिंह पुत्र चन्द्र सिंह (उम्र75)
- ममता देवी पत्नी विक्रम सिंह (उम्र 38)
चमोली जनपद में मौसम विभाग का अलर्ट सही साबित हुआ है. जनपद के नंदानगर में भारी बारिश के चलते काफी नुकसान हुआ है. यहां के कुंतरी गांव में कई घर मलबे की चपेट में आ गए हैं. कुछ लोगों का अभी पता नहीं चल पा रहा है.
स्थानीय लोग और नंदानगर थाना पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचने की कोशिश कर रही है, लेकिन हालात इतने भयावाह हैं कि मौके पर पहुंचने के लिए काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई लोगों से जो बात हुई है वह घरों में फंसे हुए हैं. कुछ लोग लापता भी बताये जा रहे हैं. हालांकि, अभी अंधेरा होने के चलते उन सभी लोगों से संपर्क नहीं हो पा रहा है.
चमोली जनपद के धुर्मा क्षेत्र में अति वृष्टि से धुर्मा और कुंतरी गांवों के कई घरों में मलबा घुस गया है और कुछ लोगों के लापता होने की भी सूचना है। जिला प्रशासन, SDRF और DDRF की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है।#Heavyrain#Chamoli#Uttarakhand pic.twitter.com/SAHtDB68Fa
— Uttarakhand DIPR (@DIPR_UK) September 18, 2025
जिला प्रशासन की टीम भी मुख्यालय से नंदानगर के लिए रवाना हो गई है. लगातार बारिश के चलते लोगों को नुकसान बढ़ता ही जा रहा है. जैसे-जैसे प्रशासन की टीम और स्थानीय लोगों से बात होती है तो चीज स्पष्ट होगी कि कितने लोग लापता हैं.

स्थानीय निवासी नंदन सिंह रावत ने बताया कुंतरी गांव में कई घर मलबे में दब गए हैं. लोगों का कुछ पता नहीं चल पा रहा है. उन्होंने बताया कुछ लोगों से फोन पर बात हुई जो घरों में फंसे हैं.
जनपद चमोली के नंदानगर घाट क्षेत्र में हुई अतिवृष्टि से आस पास के घरों को क्षति पहुंचने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है। स्थानीय प्रशासन, @uksdrf व पुलिस की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) September 18, 2025
इस संबंध में निरंतर प्रशासन से संपर्क में हूँ और स्वयं…
नंदानगर के कुंतरी में बादल फटने की घटना की जानकारी मिली है. नुकसान और जनहानि की स्थिति अभी स्पष्ट नही हो पाई है. एसडीआरएफ,पुलिस और प्रसाशन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है. जेसीबी मशीनों को मौके पर भिजवाया गया है.
- संदीप तिवारी, जिलाधिकारी -
ये भी पढ़ें:
- धराली के बाद अब थराली में आपदा, भारी बारिश से घर और गाड़ियां मलबे में दबी, युवती का शव बरामद
- उत्तरकाशी के बाद पौड़ी में कुदरत की मार! पांच लोग पानी के सैलाब में बहे, दो महिलाएं मलबे में दबी
- उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने से तबाही, खीरगंगा में भीषण बाढ़ से 4 लोगों की मौत, कई लोगों के मलबे में दबने की आशंका

