ETV Bharat / state

फर्जी वनअधिकार पट्टा देकर ग्रामीणों से ठगे पैसे, डीएफओ से हुई शिकायत

कोरिया वनमंडल के देवगढ़ रेंज में फर्जी वनअधिकार पट्टा देने का मामला सामने आया है.

Case of fake forest rights lease
फर्जी वनअधिकार पट्टा देने का मामला (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : September 30, 2025 at 3:20 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

कोरिया : कोरिया वनमंडल के वन परिक्षेत्र देवगढ़ रेंज से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है.यहां फर्जी वनअधिकार पट्टा देकर ग्रामीणों से ठगी की गई है.जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने डीएफओ से की है. भैंसवार ग्राम पंचायत निवासी सुरेंद्र साहू ने आरोप लगाया है कि उन्हें वनअधिकार पट्टा देने के नाम पर ठगा गया है.

25 हजार देकर बनवाया पट्टा,निकला फर्जी : सुरेंद्र साहू के मुताबिक दो साल पहले कुछ लोग उनके पास आए और अधिकारियों का हवाला देते हुए कहा कि जमीन का रीजनल पट्टा बना देंगे. लेकिन इसके लिए पैसा देना होगा. इस दौरान एक व्यक्ति ने फॉरेस्ट विभाग की वर्दी पहन रखी थी. उसने बताया कि वो फॉरेस्ट विभाग में ही काम करता है.इसलिए पट्टा बनने में आसानी होगी. सुरेंद्र साहू के मुताबिक उसने भरोसा करते हुए कृष्ण कुमार कुर्रे नाम के व्यक्ति को 25 हजार रुपए सौंप दिए. जिसके बाद उन्हें एक पट्टा दिया गया.

फर्जी वनअधिकार पट्टा देकर ग्रामीणों से ठगे पैसे (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

विभाग के दिए गए पट्टा को फॉरेस्ट विभाग में दिखाया तो अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया कि यह पट्टा नकली और फर्जी है. इतना ही नहीं उन्होंने यह भी बताया कि इसी तरह के फर्जी पट्टे चार से पांच अन्य लोगों को भी दिए गए हैं. इससे ना केवल आर्थिक नुकसान हुआ है बल्कि हमारे साथ छल भी किया गया है. अब हम चाहते हैं कि हमारा पैसा वापस दिलाया जाए और दोषियों पर कार्रवाई हो - चन्द्रशेखर शंकर सिंह परदेशी,डीएफओ

Case of fake forest rights lease
कोरिया वनमंडल में ग्रामीणों से धोखाधड़ी (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

वहीं इस मामले पर कोरिया वनमण्डल के डीएफओ चन्द्रशेखर शंकर सिंह परदेशी ने कहा कि वन अधिकार से जुड़े जो प्रकरण होते हैं जिन्हें वन अधिकार पट्टा भी कहा जाता है वे केवल जिला स्तर पर विशेष बैठक के बाद ही जारी किए जाते हैं.

वन अधिकार पट्टा जारी करने के लिए कलेक्टर, डीएफओ और दूसरे अधिकारी हस्ताक्षर करते हैं. उनके बिना कोई पट्टा मान्य नहीं होता. यदि किसी ने फर्जी तरीके से दस्तावेज बनाकर लोगों से पैसा लिया है तो यह गंभीर कानूनी अपराध है - चन्द्रशेखर शंकर सिंह परदेशी,डीएफओ

फर्जी लोगों पर की जाएगी सख्त कार्रवाई : डीएफओ ने सख्त लहजे में कहा कि यदि इस मामले में वन विभाग का कोई कर्मचारी शामिल पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही फर्जी पट्टा बनाने और लोगों से पैसे लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. इस घटना के सामने आने के बाद देवगढ़ रेंज क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है और ग्रामीणों में रोष और सतर्कता दोनों देखने को मिल रही है.

गरियाबंद में मनाया जाता है देव दशहरा, लंकेश्वरी देवी करती हैं रावण के पुतले की परिक्रमा

रावन में केदारनाथ धाम के दर्शन, माता के 21 रुप हैं विराजित, भक्तों को हो रही तीर्थ की अनुभूति

दुर्गाष्टमी में खप्पर निकालने की परंपरा, नगर सुरक्षा के लिए देवियां देंगी आशीर्वाद