ETV Bharat / state

गुरुग्राम में शराब पीकर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, तीन युवक गिरफ्तार

गुरुग्राम में शराब पीकर स्टंटबाजी करने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया. ये तीनों शराब के ठेके के बाहर स्टंटबाजी कर रहे थे.

car stunt in gurugram
शराब पीकर स्टंटबाजी (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : March 26, 2025 at 7:39 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

गुरुग्राम: जिले में इन दिनों शराब पीकर स्टंटबाजी का मामला लगातार सामने आ रहा है. एक बार फिर गुरुग्राम पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. ये तीनों शराब पीकर स्कॉर्पियो गाड़ी पर सवार होकर शराब के ठेके के बाहर स्टंटबाजी कर रहे हैं.

शराब ठेके के बाहर स्टंटबाजी: दरअसल, ये मामला गुरुग्राम के बादशाहपुर थाना क्षेत्र का है. एक शराब के ठेके के बाहर स्कॉर्पियो गाड़ी पर सवार तीन युवकों ने जमकर उत्पात मचाया. ये तीनों पहले तो शराब के ठेके पर पहुंचे. वहीं एक युवक गाड़ी की सनरूफ से निकलकर शराब की बोतल को हाथ में लेकर खड़ा हुआ. इस दौरान तीनों ने स्टंटबाजी की. काफी शोर मचाया. इस पूरे वाकए का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने वीडियो के आधार पर मुकदमा दर्ज किया. तीनों युवकों को गिरफ्तार किया.

गुरुग्राम में शराब पीकर स्टंटबाजी (ETV Bharat)

"गुरुग्राम पुलिस की सोशल मीडिया टीम, जो सोशल मीडिया के कंटेंट को मॉनीटरिंग करती है. इस टीम ने एक वीडियो की मॉनीटरिंग की. होली के दिन स्कार्पियों सवार तीन युवकों ने जमकर उत्पात मचाया. तीनों शराब के ठेके के बाहर संट्टबाजी कर रहे थे. एक वीडियो बना रहा था. दूसरा स्कार्पियों चला रहा था. तो तीसरा सनरूफ से निकलकर शराब की बोतल हाथ में लेकर लहरा रहा था. तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है." -संदीप, पुलिस प्रवक्ता, गुरुग्राम

गुरुग्राम पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया के जमाने में फेमस होने के चक्कर में युवा अपनी जान को ताक पर रखकर ऐसी जानलेवा स्टंटबाजी कर रहे हैं. हालांकि पुलिस का प्रयास है कि ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जाए, ताकि कोई भी नियमों का उल्लंघन न कर सके. लोगों से अपील है कि इस तरह की स्टंटबाजी न करे. ये आपकी जान ले सकता है.

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में लग्जरी कार से स्टंट, रील्स के चक्कर में जोखिम में डाली जान, पुलिस ने चार युवकों पर कसा शिकंजा - CAR STUNT IN GURUGRAM