गुरुग्राम की सड़क पर चमत्कार!, छूकर गुजरी मौत, युवक पर चढ़ गई कार, लेकिन बच गई जान
हरियाणा के गुरुग्राम में चमत्कार देखने को मिला. शराब के नशे में सड़क पर पड़े एक युवक के ऊपर से कार गुजर गई लेकिन

Published : August 28, 2025 at 9:07 PM IST
गुरुग्राम : हरियाणा के गुरुग्राम में एक हादसा ऐसा हुआ कि जिसने भी देखा उसने दांतों तले अंगुली दबा ली. दरअसल गुरुग्राम में शराब के नशे में एक युवक सड़क पर पड़ा हुआ था और कुछ राहगीर उसका वीडियो बना रहे थे. तभी अचानक से एक तेज़ रफ्तार कार आई और उस युवक पर चढ़ गई लेकिन इसके बावजूद भी युवक को बेहद मामूली चोटें आई और उसकी जान बच गई.
युवक के ऊपर से गुजरी कार : मामला भूतेश्वर मंदिर चौक का है, जहां नशे में धुत एक युवक सड़क के बीचों-बीच जाकर लेट गया. घंटों तक राहगीर और वाहन चालक उसे देखते रहे, लेकिन युवक नशे में इतना चूर था कि उठने का नाम ही नहीं ले रहा था. इसी बीच अचानक एक कार तेज़ी से आई और युवक के ऊपर से गुजर गई. पल भर में पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. लोगों ने सोचा कि युवक की जान चली गई है, लेकिन चमत्कारिक रूप से उसकी जान बच गई. कार का पहिया युवक के शरीर को छूकर निकल गया और उसे गंभीर चोट नहीं आई.
युवक के ऊपर से गुजरी कार : वहीं युवक की हरकतों का वीडियो बना रहे एक शख्स के मोबाइल कैमरे में ये पूरा वाकया दर्ज हो गया जिसके बाद अब ये वीडियो तेज़ी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ़ दिखाई दे रहा है कि किस तरह युवक सड़क पर पड़ा है और वाहन उसके आस-पास से गुजर रहे हैं. लोग उसे बार-बार उठाने की कोशिश करते हैं, लेकिन वो बेसुध पड़ा रहता है. तभी एक कार उसके ऊपर चढ़ जाती है लेकिन फिर भी इसकी जान बच जाती है.
हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App
ये भी पढ़ें : हरियाणा में अचानक लाडो लक्ष्मी योजना के 2100 रुपए देने का ऐलान, क्या है बीजेपी सरकार का "मास्टर प्लान"?
ये भी पढ़ें : लंदन चले हरियाणा के गूगल बॉय कौटिल्य पंडित, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ेंगे, दादा के "प्यार" ने ऐसे बदली ज़िंदगी
ये भी पढ़ें : कुरुक्षेत्र में "बाणगंगा" के अनसुलझे रहस्य, कभी नहीं सूखने वाले सरोवर के साथ एक "धातु" भी बना हुआ मिस्ट्री

