ETV Bharat / state

ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर बस के ब्रेक हुए फेल, सड़क पर पलटी, सवारियों में मची चीख पुकार

श्रीनगर-देवप्रयाग-ऋषिकेश मार्ग पर बछेलीखाल के पास पलटी बस, ब्रेक फेल बताया जा रहा हादसे का कारण, बस में सवार थे 30 लोग

Bus overturned Tehri
बछेलीखाल के पास पलटी बस (फोटो सोर्स- SDRF)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : June 23, 2025 at 5:46 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

टिहरी: ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर सवारियों से भरी बस के अचानक ब्रेक फेल हो गए. जिसके चलते सड़क पर पलट गई. जिसमें बस में सवार 30 लोगों में चीख पुकार मची गई. बताया जा रहा है कि हादसे में 2 लोग घायल हुए हैं. जिन्हें निजी वाहन से अस्पताल भेज दिया गया है.

बछेलीखाल के पास पलटी बस: जानकारी के मुताबिक, यह हादसा श्रीनगर-देवप्रयाग-ऋषिकेश मार्ग पर बछेलीखाल के पास हुआ है. जहां श्रीनगर से ऋषिकेश आ रही सवारियों से भरी बस संख्या UK 04 PA 2954 के अचानक ब्रेक फेल हो गए. जिससे बस अनियंत्रित हो गई, लेकिन चालक की सूझबूझ की वजह से बड़ा हादसा होने से टल गया.

बताया जा रहा है कि ब्रेक फेल होते ही चालक ने मिट्टी की ढेर पर बस टकरा दी. जिससे बस की रफ्तार धीमी हो गई और सड़क पर ही पलट गई. बताया जा रहा है कि अगर चालक सूझबूझ नहीं दिखाता तो बस खाई में जा सकती थी.

Bus overturned Tehri
ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर बस पलटी (फोटो सोर्स- SDRF)

वहीं, बस हादसे की सूचना पर बछेलीखाल चौकी से पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तत्काल घटनास्थल की ओर रवाना हुई. जहां उन्होंने सवारियों का रेस्क्यू किया. पुलिस की मानें तो इस हादसे में 2 लोग घायल हुए हैं. जिन्हें निजी वाहन से ऋषिकेश के अस्पताल ले जाया गया है. जबकि, अन्य सभी यात्री सुरक्षित हैं.

चमोली में कार पर गिरे पत्थर, महिला की गई जान: बता दें कि आज चमोली जिले में भी बड़ा हादसा हुआ. जहां बदरीनाथ से लौट रहे हरियाणा के एक परिवार की कार पर पातालगंगा के पास पहाड़ी से पत्थर आ गिरे. जिसमें कार सवार शिल्पा नाम की एक महिला की मौके पर जान चली गई. जबकि, महिला के पति और बेटा घायल हो गए.

ये भी पढ़ें-