ETV Bharat / state

बिहार में प्रेमी ने प्रेमिका को होटल के कमरे में किया Shoot, फिर खुद गोली मारकर की खुदकुशी

बिहार के रोहतास से सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक शख्स ने युवती को गोली मारकर खुदकुशी कर ली. पढ़ें पूरी खबर

MURDER IN ROHTAS
कॉसेप्ट फोटो (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : August 25, 2025 at 7:11 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

रोहतास : बिहार के रोहतास से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल यहां एक प्रेमी ने पहले अपनी प्रेमिका को होटल के कमरे में गोली मार दी. फिर उसके बाद खुद भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली.

घटना के बाद एक्शन में पुलिस : घटना जिला मुख्यालय सासाराम स्थित नगर थाना क्षेत्र की है. इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर सासाराम एसडीपीओ 1 दिलीप कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. मामले की जांच शुरू कर दी है. हर एंगल को खंगाला जा रहा है. वैसे इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

''रोजा रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में गोली चलने की सूचना मिली तो टीम पहुंची. मामला प्रेम प्रसंग का है. गोली लड़का और लड़की दोनों को लगी है. मामले की जांच की जा रही है. अग्रतर कार्रवाई जारी है.''- दिलीप कुमार, एसडीपीओ 1, सासाराम

MURDER IN ROHTAS
जांच करने पहुंची पुलिस (ETV Bharat)

प्रेमिका को गोली मारकर की खुदकुशी : मिली जानकारी के मुताबिक, सासाराम के नगर थाना क्षेत्र के माईको के पास एक निजी गेस्ट हाउस में प्रेमी जैकी नट ने अपनी प्रेमिका को गोली मार दी. फिर खुद भी गोली मार कर खुदकुशी कर ली. होटल के कमरे में यह वारदात हुई है. इस घटना के बाद इलाके में हलचल मच गई.

लड़की करती थी मॉल में काम : पूरे मामले पर लड़की की मां ने बताया कि उसकी बेटी एक मॉल में काम करती है. कुछ घंटे पहले ही वह अपनी बेटी को बाजार में छोड़कर आई थी. लेकिन बाद में पता चला कि उसकी बेटी को बॉलिया के रहने वाले एक युवक ने होटल के कमरे में गोली मार दी है.

'शादी का दबाव बना था युवक' : लड़की की मां का कहना है कि युवक उनकी बेटी पर शादी का दबाव बना रहा था. लेकिन अंतर्जातीय होने के कारण लोक लाज की वजह से लड़की शादी करना नहीं चाहती थी. इसी आवेश में आकर युवक ने उनकी पुत्री को गोली मार दी है.

''बेटी की शादी तय हो गई थी. लड़का शादी करने लिए का दवाब बना रहा था. आज बाजार में साथ गई थी. छोड़ कर आई तो पता चला कि बेटी को गोली मार दी गई है.''- लड़की की मां

कट्टा और खोखा बरामद : बता दें कि युवक जैकी कुमार उर्फ लड्डू का शव होटल गेस्ट हाउस के कमरे से बरामद किया गया है. मौके से एक कट्टा तथा कारतूस का खोखा भी बरामद हुआ है. पुलिस मामले के हर एंगल को तलाशने में जुटी हुई है.

ये भी पढ़ें :-

पहले प्रेमिका को मारी गोली, फिर खुद भी दे दी जान, बिहार में सिरफिरे बॉयफ्रेंड की खौफनाक कांड से सनसनी

शादी से मुकरने के बाद सनकी प्रेमी ने खायी कसम, प्रेमिका को गोली मारने से पहले बिहार शरीफ में मुड़वाया था सिर

Patna Crime: पटना में प्रेमी ने प्रेमिका को मारी गोली, शादी से मना करने पर दिया घटना को अंजाम