ETV Bharat / state

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : भाजपा 44 जिलों, 1137 मंडलों में 1500 से अधिक स्थानों पर मनाएगी योग दिवस

भाजपा 19-21 जून को प्रदेशभर में 1500 से अधिक योग कार्यक्रम आयोजित करेगी. योग प्रशिक्षकों को सम्मानित भी किया जाएगा.

INTERNATIONAL YOGA DAY
भाजपा प्रदेश महामंत्री और भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल (ETV Bharat Jaipur)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : June 17, 2025 at 8:07 AM IST

|

Updated : June 17, 2025 at 9:04 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

जयपुर: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून से पहले भाजपा प्रदेशभर में योग कार्यक्रम आयोजित करेगी. इसके तहत भाजपा के 44 जिलों, 1137 मंडलों में 1500 से अधिक स्थानों पर योग कार्यक्रम होगा. भाजपा मुख्यालय पर सोमवार को प्रदेश महामंत्री और भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल ने इन कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी.

सांसद अग्रवाल ने बताया कि देशभर में 21 जून को योग दिवस मनाया जाएगा. इससे पहले 19 और 20 जून को भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रदेशभर में योग कार्यक्रम होंगे. उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश, संभाग, जिला, मंडल स्तर पर संगठनात्मक रूप से योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित करेगी. इस दौरान भाजपा के सभी 44 जिलों के 1137 मंडलों में लगभग 1500 से अधिक योग के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. भाजपा योग दिवस से पहले प्रदेश के नगर पालिका, नगर परिषद एवं नगर निगमों में एक से अधिक कार्यक्रम आयोजित करेगी. इस दौरान कस्बाई क्षेत्रों में महिलाओं के भी अलग से कार्यक्रम होंगे. कई स्थानों पर नवाचारों के साथ कार्यक्रम होंगे. इस मौके पर योग प्रशिक्षकों को सम्मानित भी किया जाएगा.

पढ़ें: शिक्षा विभाग ने दिए सख्त निर्देश, ग्रीष्मावकाश के बावजूद स्कूली बच्चे और शिक्षक मनाएंगे योग दिवस

भाजपा सांसद अग्रवाल ने कहा कि योग दुनिया को भारत द्वारा दिए गए सबसे बड़े उपहारों में से एक है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस प्रतिवर्ष 21 जून को मनाया जाता है. यह दिन उत्तरी गोलार्ध में वर्ष का सबसे लम्बा दिन होता है और योग भी मनुष्य को दीर्घायु बनाता है. 11 दिसम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र के 177 सदस्यों द्वारा 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को मनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली थी. भारत के इस प्रस्ताव को 90 दिन के अन्दर पूर्ण बहुमत से पारित किया गया, जो किसी प्रस्तावित दिवस को संयुक्त राष्ट्र संघ में पारित करने के लिए सबसे कम समय है.

11.2 प्रतिशत लोग करते हैं नियमित योग अभ्यास: उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 24.53 करोड़ प्रतिभागियों ने शिरकत की थी. सामाजिक संस्थाओं, स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और सरकारी विभागों के माध्यम से आउटरीच को बढ़ाया गया. सोशल मीडिया के जरिए 3.48 करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंच बनाई गई, जबकि भारतीय दूतावासों और संस्थानों ने वैश्विक स्तर पर 5.45 लाख से अधिक व्यक्तियों से संपर्क साधा गया. ये उपलब्धियां स्वास्थ्य और एकता के वैश्विक सेतु के रूप में योग की भूमिका को पुष्‍ट करती हैं. एक सर्वे में यह भी सामने आया कि 11.2 प्रतिशत लोग नियमित रूप से योग का अभ्यास करते हैं. 13.4 प्रतिशत लोग कभी-कभी योग करते हैं. 41 फीसदी लोग किसी ना किसी रूप से योग से जुड़े है.

Last Updated : June 17, 2025 at 9:04 AM IST