लखनऊ: उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने अपने 98 संगठन के जिलों में से 70 जिलाध्यक्ष रविवार को घोषित कर दिए और 28 को होल्ड किया गया है. जिलाध्यक्षों की घोषणा प्रत्येक जिले में अलग-अलग समारोह के दौरान की गई. चुनाव अधिकारियों ने जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा की.
बीजेपी ने संगठनात्मक बदलाव में जातियों का गुलदस्ता बनाया है. साथ ही नए और पुराने की जुगलबंदी भी की. कई जगह पर पुराने जिलाध्यक्ष बदल दिए गए हैं और कुछ स्थान पर उनको ही फिर से मौका दिया गया है.
भारतीय जनता पार्टी ने जो 70 जिलाध्यक्ष घोषित किए हैं उनमें 44 नए चेहरे हैं. 5 महिलाएं भी अध्यक्ष बनाई गई हैं. भारतीय जनता पार्टी ने अनारक्षित वर्ग से 39 और पिछड़ी अनुसूचित जाति वर्ग से 29 जिलाध्यक्ष बनाए हैं. अवध क्षेत्र से लखनऊ जिले में बदलाव हुआ है.
बलरामपुर श्रावस्ती उन्नाव में बदलाव हुआ है. कानपुर क्षेत्र में कानपुर उत्तरी कानपुर देहात और कानपुर ग्रामीण, इटावा फर्रुखाबाद औरैया, झांसी जिला बांदा, महोबा और चित्रकूट के जिलाध्यक्ष नए हैं. काशी क्षेत्र से वाराणसी महानगर गाजीपुर मछली शहर प्रयागराज गंगा पार महानगर के जिलाध्यक्ष बदले गए हैं.
गोरखपुर क्षेत्र से गोरखपुर जिला गोरखपुर महानगर आजमगढ़ संत कबीर नगर महाराजगंज मऊ और बलिया से जिलाध्यक्ष बदल दिए गए. ब्रज क्षेत्र से मथुरा महानगर आगरा जिला आगरा महानगर फिरोजाबाद मैनपुरी कासगंज बरेली बरेली महानगर के जिला अध्यक्ष बदल दिए गए हैं.
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि पूरा विश्वास है कि सभी जिलाध्यक्ष संगठन की नीतियों को लोगों तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे. निचले स्तर तक संगठन को मजबूती प्रदान करके दर्द संकल्पित होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे.
भाजपा के नए जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्षों की लिस्ट
- रामपुर से हरीश गंगवार
- मुरादाबाद से आकाश पाल
- मुरादाबाद महानगर से गिरीश मंडोला
- बिजनौर से भूपेंद्र सिंह चौहान बॉबी
- सहारनपुर महानगर से शीतल बिश्नोई
- मुजफ्फरनगर से सुधीर सैनी
- मेरठ महानगर से विवेक रस्तोगी
- गाजियाबाद से चैन पाल सिंह
- गाजियाबाद महानगर से मयंक गोयल
- नोएडा महानगर से महेश चौहान
- गौतम बुद्धनगर से अभिषेक शर्मा
- संभल से हरेंद्र चौधरी
- बुलंदशहर से विकास चौहान
- कानपुर महानगर उत्तर से अनिल दिक्षित
- कानपुर महानगर दक्षिण से शिवराम सिंह चौहान
- कानपुर देहात से रेणुका सचान
- कानपुर ग्रामीण से उपेंद्रनाथ पासवान
- इटावा से अरुण कुमार गुप्ता अनू
- कन्नौज से वीर कुमार सिंह भदौरिया
- फर्रुखाबाद से फतेहचंद वर्मा
- औरैया से सर्वेश कठेरिया
- झांसी से प्रदीप पटेल
- बांदा से कल्लू राजपूत
- महोबा से मोहनलाल कुशवाहा
- चित्रकूट से महेंद्र कोटार्य
- लखनऊ जिला से विजय मौर्य
- लखनऊ महानगर से आनंद द्विवेदी
- रायबरेली से बुद्धि लाल पासी
- हरदोई से अजीत सिंह बब्बन
- बलरामपुर से रवि मिश्रा
- बहराइच से बृजेश पांडे
- गोंडा से अमर किशोर कश्यप
- श्रावस्ती से मिश्रीलाल वर्मा
- उन्नाव से अनुराग अवस्थी
- वाराणसी महानगर से प्रदीप अग्रहरि
- गाजीपुर से ओमप्रकाश राय
- प्रतापगढ़ से आशीष श्रीवास्तव
- भदोही से दीपक मिश्रा
- मछली शहर से अजय कुमार सिंह
- सुल्तानपुर से सुशील त्रिपाठी
- अमेठी से सुधांशु शुक्ला
- प्रयागराज गंगा पार से निर्मल पासवान
- प्रयागराज यमुना पार से राजेश शुक्ला
- प्रयागराज महानगर से संजय गुप्ता
- सोनभद्र से नंदलाल गुप्ता
- गोरखपुर जिले से जनार्दन तिवारी
- गोरखपुर महानगर से देवेंद्र श्रीवास्तव
- आजमगढ़ से दुर्ग कुमार सिंह
- लालगंज से विनोद राजभर
- संत कबीर नगर से नीतू सिंह
- महाराजगंज से अशोक उर्फ संजय पांडे
- मऊ से रामाश्रय मौर्य कुशीनगर से दुर्गेश राय
- बस्ती से विवेकानंद मिश्रा
- बलिया से संजय मिश्रा
इन महिलाओं को बनाया गया अध्यक्ष
- कानपुर देहात से रेणुका सचान
- प्रयागराज गंगा पार से निर्मल पासवान
- संत कबीर नगर से नीतू सिंह
- मैनपुरी से ममता सिंह राजपूत
- शाहजहांपुर महानगर से शिल्पी गुप्ता
पिछड़े और दलित मिलाकर कुल 29 और अगड़ी जातियों से 39 जिलाध्यक्ष: भाजपा ने यूपी में संगठन के हिसाब से कुल 98 जिले बनाए हैं. CM योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने नवनियुक्त अध्यक्षों को बधाई दी. चुनाव के सर्वेसर्वा महेंद्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि भाजपा का संगठन पर्व चल रहा है. इसमें 162459 बूथ में से 142000 से अधिक बूथ पर चुनाव हुआ, 1548 मंडल के चुनाव हुए हैं. इसमें समाज के सभी वर्गों को स्थान दिया गया है. 70 में OBC से 25, अनुसूचित जाति के 6, 5 महिलाएं, सामान्य वर्ग से 39 हैं.
जातियों को खुश करने का भाजपा ने किया काम: भारतीय जनता पार्टी ने सावन, पिछड़ा, दलित सभी वर्गों को संतुष्ट करने का प्रयास किया है. अभी तक चुने गए जिलाध्यक्षों में महिला का भी नाम शामिल है. संत कबीर नगर से नीतू सिंह को मौका दिया गया है. भारतीय जनता पार्टी ने आमतौर से उन जिलाध्यक्षों को बदला है, जहां बहुत अधिक विवाद था. इसके अतिरिक्त सभी जिलाध्यक्ष बहाल किए गए हैं. वैश्यों को भी अच्छा खासा मौका मिला है.
होल्ड किए गए जिलों में होंगे बड़े बदलाव: भारतीय जनता पार्टी ने जिन जिलों को होल्ड किया है, उसमें बहुत बड़े बदलाव होने की उम्मीद है. अब तक कुल 28 जिले होल्ड किए गए हैं. जहां पर बहुत अधिक विवाद था और चुनाव संचालन समिति किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी थी, उनको होल्ड किया गया है. माना जा रहा है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चयन के बाद नया अध्यक्ष आने पर वह अपने हिसाब से जिलाध्यक्ष का चयन करेगा.
ये भी पढ़ेंः यूपी BJP जिलाध्यक्ष-महानगर अध्यक्ष घोषणा; एक क्लिक में जानिए कहां से किसको मिली जिम्मेदारी