ETV Bharat / state

भाजपा नेता के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, कोतवाली तक पहुंचा मामला, अब होगा एक्शन

नैनीताल की रामनगर कोतवाली में भाजपा नेता राकेश नैनवाल ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.

RAMNAGAR
भाजपा नेता के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी (PHOTO-ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : March 17, 2025 at 4:10 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

रामनगर: सोशल मीडिया पर उत्तराखंड भाजपा संगठन के महामंत्री के खिलाफ की गई आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर विवाद बढ़ गया है. भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस मामले में रामनगर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है. भाजपा ने आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

बीजेपी नेता के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी: सोमवार को उत्तराखंड भाजपा के संगठन मंत्री राकेश नैनवाल के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने रामनगर कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई. शिकायत में राकेश नैनवाल ने बताया कि कुछ ब्लॉगर और सोशल मीडिया यूजर्स बिना किसी तथ्य के झूठी और आपत्तिजनक बातें सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं. जिससे न केवल भाजपा बल्कि संविधान का भी अपमान हो रहा है. ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए. ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि सोशल मीडिया के दुरुपयोग से पार्टी नेताओं की छवि को नुकसान पहुंच रहा है. कार्यकर्ताओं ने कोतवाल अरुण कुमार सैनी को ज्ञापन सौंपते हुए इस तरह के मामलों पर सख्त कार्रवाई की मांग की. कार्यकर्ताओं ने कहा कि हम किसी भी हाल में अपने नेताओं की छवि धूमिल नहीं होने देंगे. सोशल मीडिया का इस्तेमाल जिम्मेदारी से होना चाहिए. लेकिन कुछ लोग इसे अफवाह फैलाने और चरित्र हनन के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं. ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.

पुलिस कर रही जांच: वहीं मामले पर कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायत को गंभीरता से लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है. नियमों के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी.

गौर है कि यह पहली बार नहीं है जब सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर विवाद हुआ हो. इससे पहले भी राजनीतिक दलों और नेताओं के खिलाफ अफवाह फैलाने के मामले सामने आ चुके हैं. सोशल मीडिया आज के दौर में अभिव्यक्ति की आजादी का एक महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है. लेकिन इसके गलत इस्तेमाल से कई बार विवाद भी खड़े हो जाते हैं.

हैदराबाद में भी आया ऐसा मामला: गौरतलब है कि हैदराबाद पुलिस ने तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में दो महिला यूट्यूबर्स को गिरफ्तार कर लिया था. कांग्रेस के सोशल मीडिया सेल के स्टेट सेक्रेटरी की शिकायत पर उन्हें गिरफ्तार किया गया था. कोर्ट ने दोनों को 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा था.

हालांकि हैदराबाद की एक स्थानीय अदालत ने तेलंगाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार की गई दोनों महिला पत्रकारों को बड़ी राहत दी. पुलिस ने इनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 111 के तहत दर्ज मुकदमे को कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया.

ये भी पढ़ेंः सोशल मीडिया पर स्वास्थ्य मंत्री और बीजेपी प्रत्याशी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट, दो लोगों पर मुकदमा दर्ज