ETV Bharat / state

मंत्री सुदिव्य कुमार के बयान पर सियासत तेज, बीजेपी ने विवेक पर सवाल तो कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर कसा तंज

झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार के सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के इस्तीफे वाले बयान पर कांग्रेस और बीजेपी ने प्रतिक्रिया दी है.

SUDIVYA KUMAR STATEMENT REACTION
कांग्रेस और बीजेपी नेता (ईटीवी भारत)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : April 25, 2025 at 5:53 PM IST

|

Updated : April 25, 2025 at 9:31 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat


रांची: पहलगाम की घटना पर झारखंड के नगर विकास और उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू द्वारा हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से इस्तीफा मांगा गया था. इस बयान को लेकर भाजपा ने मंत्री की बुद्धि और विवेक पर सवाल उठा दिया है. भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने मंत्री के बयान पर कहा कि राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री को यह नहीं पता है कि पहलगाम कश्मीर में है, न कि हिमाचल प्रदेश में.

प्रदेश बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने कहा कि मंत्री के बयान से देश में झारखंड के लोगों को उपहास का पात्र बनना पड़ा है. मंत्री द्वारा अपने बयान को लेकर पीसी बुलाकर दी गई सफाई पर भाजपा नेता ने कहा कि अब वह जो भी सफाई दे दें, लेकिन सच देश और राज्य की जनता जान चुकी है. उन्होंने कहा कि एक बार तीर कमान से निकल जाने के बाद लीपापोती से कुछ नहीं होने वाला है.

मंत्री सुदिव्य कुमार के बयान पर प्रतिक्रिया (ईटीवी भारत)


केंद्र की सरकार पर तंज है मंत्री का बयान: राकेश सिन्हा

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू द्वारा पहलगाम की घटना पर हिमाचल के सीएम से इस्तीफा मांगने पर प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि मंत्री के बयान को तंज के रूप में लेना चाहिए. कांग्रेस नेता राकेश सिन्हा ने कहा कि मंत्री यह कहना चाहते थे कि जब जिम्मेदार लोग जवाबदेही नहीं लेते तो ऐसे में जो लोग जिम्मेवार नहीं हैं, उनको जिम्मेवारी लेनी होगी. कांग्रेस नेता ने कहा कि मंत्री ने उदाहरण के रूप में सुक्खू का नाम लिया है.

ये भी पढ़ें- पहलगाम आतंकी हमले पर हिमाचल के सीएम से इस्तीफा वाले बयान पर कायम झारखंड के मंत्री, कहा- कोई चूक नहीं हुई

पहलगाम आतंकी हमला मामले पर झारखंड के मंत्री ने हिमाचल सीएम से मांगा इस्तीफा, ऐसा क्यों

पहलगाम आतंकी हमले पर गिरिडीह में आक्रोश, कहा- आतंकियों के साथ इसके पीछे छिपे चेहरे पर भी हो सर्जिकल स्ट्राइक

Last Updated : April 25, 2025 at 9:31 PM IST