हरियाणा में बिहार के युवक की पीट-पीटकर हत्या, वारदात का CCTV आया सामने
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में बिहार के युवक की बदमाशों ने लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी. घटना का सीसीटीवी सामने आया है.

Published : January 21, 2025 at 10:58 PM IST
कुरुक्षेत्र : हरियाणा में बदमाशों के हौंसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं. ताजा मामला कुरुक्षेत्र से सामने आया है. यहां पर प्रेम नगर कॉलोनी में एक युवक को अज्ञात बदमाशों ने लाठी-डंडों से बुरी तरह से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी. पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज करके आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी है.
बिहार के युवक की पीट-पीटकर हत्या : मिली जानकारी के मुताबिक मृतक युवक की पहचान रंजीत यादव के रूप में हुई है जो मूल रूप से बिहार के दरभंगा का रहने वाला था और पिछले करीब 15 सालों से कुरुक्षेत्र में मार्बल मार्केट के पास रहता था और मजदूरी का काम किया करता था. लेकिन उसके ऊपर 19 जनवरी की रात के समय अज्ञात हमलावरों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया. इसके बाद उसको कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन वहां से उसको रेफर कर दिया गया जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App
ये भी पढ़ें : मनु भाकर की नानी और मामा की मौत का CCTV आया सामने, तेज़ रफ्तार कार ने उड़ाया, देखिए वीडियो
ये भी पढ़ें : 100 करोड़ रुपए में उपराज्यपाल बनने की डील, लेकिन अचानक बिगड़ा खेल, जानेंगे मामला तो उड़ जाएंगे होश...
ये भी पढ़ें : चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर का चुनाव 30 जनवरी को, डीसी ने जारी किया नोटिफिकेशन

