बिहार में तेज आंधी तूफान के साथ भयंकर बारिश! इन जिलों में आकाशीय बिजली मचा सकती है तबाही
बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है. मौसम विभाग ने 26 जिलों में बारिश, आंधी, वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया.

Published : May 17, 2025 at 7:26 AM IST
पटना: पिछले कुछ दिनों से बिहार के मौसम में बदलाव जारी है. कभी तेज बारिश तो कभी चिलचिलाती हुई गर्मी का सामना लोगों को करना पड़ा रहा है. एक बार फिर से बिहार के मौसम ने करवट ली है. पटना मौसम विभाग ने बिहार के 26 जिलों में बारिश और ठनका को लेकर अलर्ट जारी किया है.
बिहार के 26 जिलों में भारी बारिश!: इनमें से 12 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और 14 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. विभाग ने चेतावनी दी है कि इन इलाकों में तेज हवा (50-60 किमी प्रति घंटे) के साथ वज्रपात गिरने की आशंका है.
मौसम #चेतावनी #बिहार #दिन-1 से दिन-7 तक pic.twitter.com/S4AdKxGe2V
— मौसम विज्ञान केंद्र, पटना (@imd_patna) May 16, 2025
कैसा रहेगा आपके जिले का हाल: 17 मई यानी शनिवार को को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार में वज्रपात, मेघगर्जन और तेज हवा (50- 60 किमी प्रति घंटा) तक चलने की संभावना है. इन जिलों में मूसलाधार बारिश की स्थिति दिनभर रहने वाली है. आंशिक बादल भी छाए रहेंगे.
— मौसम विज्ञान केंद्र, पटना (@imd_patna) May 17, 2025
कई जिलों में हीट वेव: हालांकि गर्मी का प्रकोप भी थमने का नाम नहीं ले रहा है. छपरा, गया और रोहतास समेत छह जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी है. मौसम विभाग के अनुसार, इन जिलों में अधिकतम तापमान 42-44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. अगले 24 घंटों में तापमान में 3- 4 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है.
— मौसम विज्ञान केंद्र, पटना (@imd_patna) May 17, 2025
तेज बारिश के साथ गिरेगा ठनका: वहीं उत्तर और पूर्वी बिहार के इलाकों में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते राज्य के मौसम में अस्थिरता बनी हुई है. इसका प्रभाव अगले 3-4 दिनों तक देखने को मिल सकता है, जहां कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और वज्रपात गिरने की घटनाएं हो सकती हैं.
— मौसम विज्ञान केंद्र, पटना (@imd_patna) May 16, 2025
बीते 24 घंटे में कई जिलों में बारिश: शुक्रवार को मधुबनी,सुपौल, बेतिया, मधेपुरा, रक्सौल, बगहा समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई. बगहा में आंधी के चलते कई इलाकों में पेड़ गिरने और टीन शेड उड़ने की घटनाएं भी हुई. इसके कारण कई लोग जख्मी भी हुए हैं.
— मौसम विज्ञान केंद्र, पटना (@imd_patna) May 16, 2025
18 मई को पूरे बिहार में बारिश!: मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि मौसम की स्थिति पर नजर रखते हुए सुरक्षित स्थानों पर रहें और ठनका व आंधी के दौरान खुले में न निकलें. 18 मई को पूरे बिहार में बारिश की संभावना जताई गई है.
ये भी पढ़ें
बगहा में तेज आंधी-पानी के बाद कई जगहों पर पेड़ गिरे, गर्मी से मिली राहत लेकिन बढ़ी परेशानी
बिहार में 22 सालों से फरार चल रही महिला नक्सली गिरफ्तार, थाने को उड़ाने समेत कई मामलों में थी तलाश
अवैध खनन रोकने गई वन विभाग की टीम पर हमला, फॉरेस्टर समेत कई घायल, 15 पर केस दर्ज

