ETV Bharat / state

बिहार में मौसम का कहर, 24 घंटे में वज्रपात की चपेट में 10 लोगों की मौत, इन जिलों में IMD का अलर्ट

बिहार में मौसम का कहर देखने को मिला. वज्रपात की चपेट में पिछले 24 घंटे में 10 लोगों की मौत हुई है.

Etv Bharat
Etv Bharat (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : May 19, 2025 at 10:10 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना/अररिया: बिहार में बारिश को लेकर एक बार फिर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. राज्य के कई जिलों में आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की संभावना है. इधर, पिछले 24 घंटे में वज्रपात की चपेट में आने से 10 लोगों की मौत हो चुकी है.

10 लोगों की मौत: बिहार के मधेपुरा में 4 लोगों की मौत वज्रपात की चपेट में आने से हो गयी. इसी तरह गयाजी में 3, अररिया में 2 और औरंगाबाद में 1 व्यक्ति की मौत वज्रपात के कारण हो गयी. कुल 10 लोगों की जान चली गयी.

मधेपुरा में 4 की मौत: मधेपुरा में रविवार को अलग-अलग स्थानों पर चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. मृतकों में दो किसान, एक बुजुर्ग और एक महिला शामिल हैं. एक किशोरी झुलस गई है.

शंकरपुर थाना क्षेत्र के झरकाहा गांव में दो किसानों की मौत हुई. मृतकों की पहचान वार्ड-7 निवासी उपेंद्र यादव के पुत्र सुभाष यादव और बैद्यनाथ यादव के पुत्र संजय कुमार यादव के तौर पर हुई है.

सिंहेश्वर के रामपट्टी गांव में रविवार को पीपल का पेड़ गिरने से बिंदेश्वरी यादव (70) की मौत हो गई. श्रीनगर के लक्ष्मीपुर भगवती पंचायत चैनपुर वार्ड 2 में सोफिया खातून (35) की मौत वज्रपात से हो गयी. वह मवेशियों के लिए चारा लाने गयी थी. साथ मौजूद रजिया खातून (15) झुलस गईं.

अररिया में दो की मौत: अररिया में दो अलग-अलग इलाकों में दो लोगों जान चली गई. तीन लोग झुलस गए. रविवार की शाम 4 बजे भरगामा प्रखंड के मानुलहपट्टी पंचायत अंतर्गत रहडिया वार्ड 12 में 55 वर्षीय अखिलेश यादव उर्फ कलानंद यादव की मौत हो गयी.

Died Due To Lightning In Araria
अररिया में वज्रपात से मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन (ETV Bharat)

अखिलेश यादव अपने घर के दरवाजे पर जमा पानी को निकालने के लिए नाला बना रहे थे. नाला तैयार कर जब वे दरवाजे के पास बने मचान के समीप पहुंचे तभी अचानक तेज मेघ गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी जिसकी चपेट में आकर में आ गया और उसकी मौके पर मौत हो.

दूसरी ओर रानीगंज के छतियौना पंचायत के रेहुवा वार्ड 15 में व्रजपात होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. मुशर्रफ अपने परिवार के साथ मकई के खेत में थे. अचानक तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू हुई और बिजली गिरने से मुशर्रफ की जान चली गई. रिहाना, मानव और ननकी घायल झुलस गए.

मुशर्रफ मूल रूप से पुर्णिया जिले चंपानगर के फरकीया गांव के रहने वाले थे. शादी के बाद ससुराल रेहुवा में रह रहे थे. इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है.

आज इन जिलों में बारिश: मौसम विभाग ने पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, समस्तीपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, मधुबनी, सारण, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, भोजपुर, पटना, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार जिले में आंधी बारिश के साथ वज्रपात की संभावना जतायी गयी है.

ये भी पढ़ें: आज बिहार के इन जिलों में भारी बारिश, 24 जिलों में IMD का अलर्ट जारी