ETV Bharat / state

महाराष्ट्र के मदरसे में बिहार के छात्र की हत्या, छुट्टी के लिए दोस्त ने मुंह में पहले ठूंसा कपड़ा, फिर दिया बिजली का झटका

महाराष्ट्र के निजामिया मदरसे में अररिया के छात्र की हत्या की गई है. साथी ने छुट्टी के लिए फैजान को मौत के घाट उतारा है.

STUDENT MURDERED IN MADRASA
कॉन्सेप्ट इमेज (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : June 18, 2025 at 4:54 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना: महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिला अंतर्गत आने वाले आलते गांव स्थित निजामिया मदरसे में बिहार के छात्र की हत्या करने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि आरोपी नाबालिग छात्र ने मदरसा बंद होने के बाद छुट्टी पाने के लिए अपने दोस्त के मुंह में कपड़ा ठूंस कर उसे बिजली का झटका दिया, जिससे उसकी मौत हो गई.

मदरसे में बिहार के छात्र की हत्या: पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक छात्र की पहचान फैजान नाजिम उम्र 11 साल निवासी अररिया के रूप में हुई है. आलते गांव स्थित निजामिया मदरसे में 90 से अधिक बच्चे धार्मिक शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं.

महाराष्ट्र के मदरसे में बिहार के छात्र की हत्या (ETV Bharat)

जांच में जुटी पुलिस: 16 जून को सुबह 5 बजे पुलिस को फैजान नाजिम नाम के नाबालिग बच्चे की संदिग्ध मौत की सूचना मिली. सूचना मिलने के बाद हातकणंगले पुलिस स्टेशन की पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी के आधार पर और पूछताछ के जरिए जांच शुरू की.

छुट्टी के लिए साथी ने की फैजान की हत्या: जांच में पता चला कि इसी मदरसे में पढ़ने वाले एक नाबालिग लड़के ने रविवार रात को मदरसे में सो रहे फैजान नजीम के मुंह में कपड़े की गेंद ठूंस दी थी, ताकि संस्थान बंद हो जाए और वह घर जाकर छुट्टी कर सके.

नाबालिग लड़के ने कबूला जुर्म: वहीं, जब नाबालिग से पूछताछ की गई, तो वो डरा हुआ था, जिससे पुलिस ने जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी, बाल कल्याण समिति के सदस्यों और एक मनोचिकित्सक को बुलाकर उसकी बात करवाई. इसके बाद नाबालिग लड़के ने उनसे बातचीत की और हत्या की बात कबूल की.

''मृत बच्चे का नाम फैजान है, जो बिहार का रहने वाला है. सुबह अजान के समय जब बच्चे को उठाने गए थे, तभी घटना का पता चला. इस संबंध में पुलिस और परिजनों को सूचना दी दे दी गई है. हत्या करने वाला बच्चा भी बिहार का रहने वाला है''.- मौलाना मार्गवूबूरहमान, मदरसा शिक्षक

अन्य बच्चों से पुलिस कर रही पूछताछ: पुलिस ने संदेह जताया है कि इस अपराध में कुछ और बच्चे शामिल हैं और इसी के अनुसार दो और नाबालिगों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार ने भी घटनास्थल पर जाकर निरीक्षण किया और पुलिस को गहनता से जांच करने के निर्देश दिए.

''आलते गांव के निजामिया मदरसे में बिहार निवासी छात्र की उसके साथी ने हत्या की है. नाबालिग लड़के ने मनोचिकित्सक के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. फिलहाल आगामी जांच की जा रही है''. योगेश कुमार, पुलिस अधीक्षक

ये भी पढ़ें-