ETV Bharat / state

'ईमानदारी से काम करें, नहीं तो दंड गिन नहीं पाएंगे' अधिकारियों को दिलीप जायसवाल की चेतावनी

मंत्री दिलीप जायसवाल ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को कार्यशैली में सुधार लाने को कहा है. ऐसा नहीं होने पर एक्शन लेने की चेतावनी दी.

Dilip Jaiswal
दिलीप जायसवाल (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : December 4, 2024 at 7:10 AM IST

|

Updated : December 4, 2024 at 7:27 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

किशनगंज: राजस्व विभाग के अधिकारियों की कार्यशैली पर लगातार उठते सवालों के बीच राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि राजस्व विभाग के पदाधिकारियों को अपनी कार्यशैली में सुधार लाना चाहिए, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी. मंत्री ने कहा कि मैंने पहले भी अधिकारियों को इस बारे में चेतावनी दी थी लेकिन इसके बावजूद गड़बड़ी की शिकायत सामने आ रही है.

अधिकारियों को मंत्री की चेतावनी: मंत्री दिलीप जायसवाल ने राजस्व विभाग के पदाधिकारियों को कार्यशैली में सुधार लाने की नसीहत देते हुए कहा कि मैंने सीधा कहा है कि राजस्व विभाग के पदाधिकारी अपनी कार्यशैली में सुधार लाएं. हालांकि मैंने बहुत कड़ा शब्द कहा था कि या तो सुधर जाओ या सुधारेंगे. उन्होंने कहा कि अगर राजस्व कर्मचारी के चक्कर में अंचल अधिकारी पड़ेंगे और दलाल के माध्यम से विभाग में कोई काम होगा तो आगे भी ये छापेमारी जारी रहेगी.

राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल (ETV Bharat)

"अगर राजस्व कर्मचारी के चक्कर में सीओ-अंचल अधिकारी पड़ेंगे और दलाल के माध्यम से कोई काम होता तो ये छापेमारी हो तेज होगी. इसलिए मैं सभी लोगों को सुझाव देता हूं कि ईमानदारी से काम करें नहीं तो शायद जो दंड दिया जाएगा, उसकी संख्या की गिनती नहीं हो पाएगी. "- डॉ. दिलीप जायसवाल, मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग

Dilip Jaiswal
मंत्री दिलीप जायसवाल (ETV Bharat)

राजस्व विभाग का घूसखोर कर्मचारी गिरफ्तार: मंत्री ने कहा मंगलवार को मुजफ्फरपुर के कुढ़नी प्रखंड के अमरख पंचायत के राजस्व कर्मचारी जसपाल कुमार को 20 हजार रुपये घूस लेते हुए विशेष निगरानी इकाई ने गिरफ्तार किया है. उन्होंने कहा कि प्रदेश के कई और राजस्व कर्मचारी भी रडार पर है. इसलिए अगर कर्मचारियों और अधिकारियों की कार्यशैली में सुधार नहीं हुआ तो आगे भी छापेमारी होगी और एक्शन होगी.

ये भी पढ़ें:

'अधिकारी खुद सुधर जाएं नहीं तो सुधार दिया जाएगा', नीतीश के मंत्री का सख्त निर्देश

सुबह-सुबह घूस लेते राजस्व विभाग का कर्मचारी गिरफ्तार, इतने रुपये ले रहा था रिश्वत

बक्सर में DM ने राजस्व कर्मी को किया बर्खास्त, 17 के विरुद्ध चल रही जांच, विभाग में मचा हड़कंप

Last Updated : December 4, 2024 at 7:27 AM IST