ETV Bharat / state

बिहार के मशहूर बिजनेसमैन गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या, 6 साल पहले हुआ था बेटे का मर्डर

पटना में उद्योगपति गोपाल खेमका की सरेआम हत्या, परिजनों ने पुलिस पर देरी से कार्रवाई का आरोप लगया. 6 साल पहले हुआ बेटे का मर्डर.

Gopal Khemka Murder
गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : July 5, 2025 at 8:05 AM IST

|

Updated : July 5, 2025 at 8:56 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना: राजधानी पटना में अपराधियों ने मशहूर बिजनेसमैन गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या कर दी है. अपराधियों ने शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे गांधी मैदान थाना क्षेत्र के रामगुलाम चौक स्थित उनके घर के सामने घटना को अंजाम दिया है.

गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या: गोपाल खेमका के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि गांधी मैदान थाना घटनास्थल से महज 300 मीटर की दूरी पर स्थित है, फिर भी पुलिस दो घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची. परिजनों का दावा है कि उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी थी. वहीं पुलिस ने कहा कि उन्हें समय पर सूचना नहीं मिली.

बिजनेसमैन गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या (ETV Bharat)

क्या कहते हैं खेमका के भाई?: घटना के बाद खेमका को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. गोपाल खेमका के छोटे भाई शंकर खेमका ने बताया कि गांधी मैदान थाना घटनास्थल से सिर्फ 300 मीटर की दूरी पर है, लेकिन पुलिस इसके बावजूद 2 घंटे की देरी से पहुंची.

"हमने तुरंत थाने को सूचना दी, लेकिन पुलिस ने देरी की. जब हम खुद उन्हें अस्पताल ले गए, तब भी पुलिस ने कोई त्वरित कार्रवाई नहीं की. अस्पताल में डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया."-शंकर खेमका, छोटे भाई

Gopal Khemka Murder
मशहूर बिजनेसमैन गोपाल खेमका की हत्या (ETV Bharat)

अपराधियों ने कैसे दिया घटना को अंजाम: गोपाल खेमका शुक्रवार रात बांकीपुर क्लब से अपने घर लौटे थे. जैसे ही वह अपनी गाड़ी का गेट खोलकर उतर रहे थे, दो बाइक सवार अपराधियों ने उन पर सटकर सिर में गोली मार दी. घटना के बाद खेमका को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पहले भी खेमका परिवार पर हुआ था हमला: बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब खेमका परिवार को इस तरह का बड़ा झटका लगा है. 20 दिसंबर 2018 को भी गोपाल खेमका के बेटे, गुंजन खेमका की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. उस समय इस हत्याकांड की साजिश बेउर जेल से रची गई थी.

संदिग्धों की तलाश में पुलिस: घटना के बाद पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा, सिटी एसपी पप्पू यादव और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचे हैं. पुलिस ने घटना स्थल से CCTV फुटेज को खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और संदिग्धों की तलाश जारी है. हालांकि, इस घटना ने यह स्पष्ट कर दिया है कि पटना में अपराधियों का हौसला काफी बढ़ चुका है.

क्या कहती हैं एसपी: पटना सेंट्रल एसपी दीक्षा ने बताया है की सूचना प्राप्त हुई थी, गांधी मैदान थाना क्षेत्र के होटल के सामय एक अपार्टमेंट के बाहर मशहूर बिजनेसमैन को अपराधियों ने गोली मार दी है. पुलिस जब स्पॉट पर पहुंची है तो वहां खोखा और गोली बड़ामद की गई है. एफएसएल की टीम भी जांच में जुटी है.

"सूचना प्राप्त हुई थी, गांधी मैदान थाना क्षेत्र के बनारस होटल के पास एक अपार्टमेंट के बाहर एक मशहूर बिजनेसमैन को अपराधियों ने गोली मार दी है. पुलिस जब स्पॉट पर पहुंची तो वहां से खोखा और गोली बरामद की गई है. एफएसएल की टीम भी जांच में जुटी है."-दीक्षा, पटना सेंट्रल एसपी

ये भी पढ़ें-

बिहार में पूर्व प्रखंड प्रमुख के भतीजे की हत्या, बदमाशों ने आंख और गले में मारी गोली

पटना के मरीन ड्राइव पर एनकाउंटर, STF ने बदमाश को मारी गोली

Last Updated : July 5, 2025 at 8:56 AM IST