ETV Bharat / state

तेजप्रताप यादव पर कार्रवाई क्या हुई?.. हसनपुर के RJD नेताओं के मन में लड्डू फूटने लगा

तेज प्रताप यादव और अनुष्का यादव की लव स्टोरी ने हसनपुर सीट को हॉट बना दिया है. जानिए क्यों और कैसे?

tej pratap yadav
तेज प्रताप यादव (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : May 30, 2025 at 7:47 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

समस्तीपुर: बिहार में इस साल अक्टूबर-नवंबर में चुनाव है, ऐसे में लालू परिवार और पार्टी तेज प्रताप यादव की लव स्टोरी में उलझ गया है. 12 सालों से जो रिश्ता अंजान था उसकी पोल पट्टी खुद तेज प्रताप ने खोल कर रख दी है. नतीजा पिता व आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने बेटे तेज प्रताप को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया. ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या तेज प्रताप हसनपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे? वैसे इस सवाल को लेकर हसनपुर में चर्चा जोरों पर है.

तेज प्रताप-अनुष्का की लव स्टोरी.. हसनपुर सीट : अपनी लव स्टोरी के कारण तेज प्रताप परिवार और पार्टी से बाहर हो चुके हैं. बिहार में चुनाव हैं. तेज प्रताप पर कार्रवाई क्या हुई, हसनपुर विधानसभा सीट को लेकर हसनपुर के नेताओं के मन में मानों लड्डू फूटने लगे. इस सीट पर दावेदारी को लेकर क्षेत्रीय आरजेडी नेता अपना-अपना जुगाड़ लगाने में जुट गए हैं.

tej pratap yadav
तेज प्रतात यादव की लव स्टोरी (ETV Bharat)

पहले महुआ, फिर हसनपुर, अब क्या? : समस्तीपुर का हसनपुर विधानसभा सीट 2020 के चुनाव में बिहार के सियासत में हॉट केक बना था. दरअसल यादव बहुल इस सीट पर लालू के बड़े लाल तेज प्रताप यादव मैदान में उतरे थे और जेडीयू उम्मीदवार को शिकस्त दी थी. महुआ के बाद आरजेडी के इस सेफ सीट पर तेजप्रताप यादव के चुनाव लड़ने से कई क्षेत्रीय नेताओं के मंसूबे पर पूरी तरह पानी फिर गया था. इन नेताओं के अंदर टीस तो थी, लेकिन विरोध की हिमाकत करने की हिम्मत किसी ने नहीं की.

tej pratap yadav
तेज प्रताप यादव और लालू यादव (ETV Bharat)

हसनपुर से जुगाड़ सेट करने में लगे नेताजी! : अब करीब पांच साल बीत गए. चुनावी साल में तेज प्रताप यादव पर आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के कार्रवाई के ऐलान के बाद हसनपुर विधानसभा सीट का तापमान अचानक बढ़ गया है. विधायक बनने के सपना से क्षेत्रीय नेताओ की बांछे खिली हुई है. यही नहीं अपनी-अपनी दावेदारी को लेकर इन नेताओं ने जुगाड़ लगाना भी शुरू कर दिया है.

tej pratap yadav
हसनपुर विधानसभा सीट (ETV Bharat)

'हसनपुर.. आरजेडी की परंपरागत सीट' : वैसे आपदा में अवसर तलाश रहे इन आरजेडी नेताओं के मामले पर आरजेडी के प्रदेश महासचिव व हसनपुर संगठन चुनाव के प्रभारी प्रेम शर्मा ने कहा कि, ''आरजेडी में चेहरा नही सिंबल की प्रधानता है. हसनपुर आरजेडी की परंपरागत सीट है. 2015 के बदले सियासी समीकरण मे इस सीट पर जेडीयू ने जीत दर्ज की थी, लेकिन इस सीट पर हमेशा से आरजेडी का कब्जा रहा है.''

हसनपुर सीट से विधायक हैं तेज प्रताप : वैसे वर्तमान सियासी परिस्थिति में अंदरखाने पक रही राजद नेताओं के खिचड़ी पर उन्होंने कहा कि, ''पार्टी की कई चेहरे पर नजर है. पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव जिन्हें भी टिकट देंगे वह एक बार फिर इस सीट को हासिल करने में सफल होगा.''

tej pratap yadav
तेज प्रताप यादव (ETV Bharat)

क्या निर्दलीय लड़ेंगे तेज प्रताप? : फिलहाल तेज प्रताप यादव हसनपुर सीट से विधायक हैं. साल 2020 के विधानसभा चुनाव में आरजेडी उम्मीदवार थे. तेज प्रताप के सामने जेडीयू उम्मीदवार राजकुमार राय ताल ठोक रहे थे. लेकिन तेज प्रताप (80991 वोट) ने राजकुमार राय को 31 हजार से अधिक वोटों से शिकस्त दी. आखिर में सवाल ये कि क्या अब निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे तेज प्रताप?, या अलग पार्टी बनाएंगे?. इन सवालों को जवाब तो चुनाव में ही मिलेगा.

ये भी पढ़ें : अनुष्का के साथ 12 साल से रिलेशनशिप में हैं लालू के लाल तेजप्रताप यादव, साझा की गर्लफ्रेंड की तस्वीर

ये भी पढ़ें : तेज प्रताप यादव ने अनुष्का यादव वाली पोस्ट को किया डिलीट, बोले- मेरे सोशल मीडिया अकाउंट को हैक किया

ये भी पढ़ें : लालू यादव ने तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से निकाला, कहा-'इनके संस्कार हमारे अनुरूप नहीं'

ये भी पढ़ें : तेज प्रताप की नादानी या फिर सोची समझी चाल, जानिए अनुष्का प्रकरण की इनसाइड स्टोरी

ये भी पढ़ें : ऐश्वर्या राय ने पूछा- 'जब सबकुछ पता था तो मेरी शादी क्यों कराई? मेरी जिंदगी क्यों बर्बाद की?'