ETV Bharat / state

गर्मी में रेल यात्रियों को बड़ी राहत: उत्तर रेलवे चलाएगा समर स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट व शेड्यूल

गर्मी की छुट्टियों के मद्देनजर रेलवे लगातार स्पेशल ट्रेनें चला रहा है. इसी कड़ी में दो और समर स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया गया है.

समर स्पेशल ट्रेनों का किया गया ऐलान
समर स्पेशल ट्रेनों का किया गया ऐलान (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : April 27, 2025 at 12:17 PM IST

|

Updated : April 27, 2025 at 1:10 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

नई दिल्लीः गर्मी की छुट्टियों और बढ़ती रेल यात्रा की मांग को उत्तर रेलवे की तरफ से लगातार समर स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की जा रही है. इसका उद्देश्य यात्रियों को सुगम और भीड़-भाड़ मुक्त यात्रा का अनुभव है. इसी क्रम में दिल्ली से दो और समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन का ऐलान किया गया है. ये ट्रेनें उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली के प्रमुख शहरों को जोड़ेंगी.

विशेष आरक्षित ट्रेनों का संचालन: उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय के मुताबिक, दिल्ली से रक्सौल और नई दिल्ली से गोरखपुर के बीच विशेष आरक्षित ट्रेनों का संचालन करने की तैयारी की गई है. सभी रेल गाड़ियां पूरी तरह से आरक्षित होंगी. इन रेल गाड़ियों में जनरल, स्लीपर और एसी श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे, जिससे लोग अपनी सुविधा के अनुसार उचित श्रेणी के कोच में आरक्षित टिकट ले सकें. इन समर स्पेशल ट्रेनों में लोग लिए IRCTC की वेबसाइट (www.irctc.co.in) या रेलवे रिजर्वेशन काउंटर से टिकट बुक कर सकते हैं.

दिल्ली – रक्सौल समर स्पेशल (04026/04025)

यह ट्रेन संख्या 04026 हर गुरुवार को 8 मई से 10 जुलाई 2025 तक दिल्ली से रक्सौल के लिए चलाई जाएगी. वहीं, ट्रेन संख्या 04025 हर शुक्रवार को 9 मई से 11 जुलाई 2025 तक रक्सौल से दिल्ली के लिए चलाई जाएगी. इस ट्रेन के कुल 10 ट्रिप प्रस्तावित हैं. इस ट्रेन को गाजियाबाद, हापुड़, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर और नरकटियागंज रेलवे स्टेशन पर ठहराव दिया गया है. ट्रेन में एसी, स्लीपर और जनरल कोच लगाए जाएंगे. इस ट्रेन के चलने से बिहार के सीमावर्ती क्षेत्र रक्सौल से दिल्ली के बीच यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

नई दिल्ली – गोरखपुर समर स्पेशल (04022/04021)

नई दिल्ली से गोरखपुर के बीच भी यह स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी. ट्रेन संख्या 04022 हर शुक्रवार को 9 मई से 11 जुलाई 2025 तक नई दिल्ली से गोरखपुर के लिए चलाई जाएगी. वहीं ट्रेन संख्या 04021 हर शनिवार को 10 मई से 12 जुलाई 2025 तक गोरखपुर से नई दिल्ली के लिए चलेगी. इस समर स्पेशल ट्रेन के कुल 10 ट्रिप प्रस्तावित हैं. नई दिल्ली से चलने के बाद यह गाजियाबाद, हापुड़, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ जंक्शन, गोंडा और बस्ती रेलवे स्टेशन पर रुकते हुए गोरखपुर पहुंचेगी. ट्रेन में एसी, स्लीपर और जनरल कोच रहेंगे. इस समर स्पेशल ट्रेन के चलने से पूर्वांचल और लखनऊ क्षेत्र के यात्रियों को दिल्ली तक सीधी सुविधा मिलेगी.

ये भी पढ़ें :

दिल्ली से बिहार व यूपी के लिए रेलवे चलाएगी ये समर स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें रूट और समय

रेलवे की ओर से चलाई जाएंगी समर स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी राहत, देंखे रूट

Last Updated : April 27, 2025 at 1:10 PM IST