ETV Bharat / state

भिवानी में डीजे को लेकर दो गुटों में विवाद: कुल्हाड़ी और डंडों से पीट-पीट कर युवक की हत्या

भिवानी में डीजे को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई.

Youth Murdered In Bhiwani
साउंड सिस्टम बजाने पर शुरू हुए विवाद में भिवानी में एक व्यक्ति की मौत (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : September 28, 2025 at 2:07 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

भिवानी: हरियाणा के भिवानी के कितलाना गांव में साउंड सिस्टम बजने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष ने अपने पड़ोस में रह रहे व्यक्ति पर कुल्हाड़ी और डंडों से हमला कर दिया. हमले में घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

क्या बोले एसएचओ: मामले की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. मृतक की पहचान गांव कितलाना निवासी 38 वर्षीय सन्नी के रूप में हुई है. सदर थाना के एसएचओ विकास कुमार ने बताया कि "सन्नी शनिवार रात को अपने घर पर था. इसी दौरान पड़ोस में साउंड सिस्टम बजाया जा रहा था. वहीं सन्नी पड़ोसियों को साउंड सिस्टम बंद करने के लिए कह रहा था, लेकिन पड़ोसियों ने साउंड सिस्टम बंद नहीं किया. उल्टा सन्नी के साथ ही झगड़ा शुरू कर दिया. इस झगड़े के दौरान पड़ोसियों ने जमा होकर सन्नी पर कुल्हाड़ी और लाठी-डंडे से हमला कर दिया."

भिवानी में हत्या (Etv Bharat)

परिजनों के बयान पर हमलावरों पर मामला दर्जः हमले में सन्नी को गंभीर चोटें आई. इसके बाद परिजनों के द्वारा उपचार के लिए उसे चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल के आपातकालीन विभाग में भर्ती करवाया गया. जहां पर चिकित्सकों ने सन्नी को मृत घोषित कर दिया और इसकी सूचना पुलिस को दे दी. मामले की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. मृतक के परिवार वालों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें-भिवानी में फोन पर मामूली कहासुनी के बाद कर डाला मर्डर, चाकू से मारकर युवक की हत्या