ETV Bharat / state

भीलवाड़ा: पुलिस टीम ने जोधपुर से 50 हजार रुपए के इनामी अफीम तस्कर को दबोचा

भीलवाड़ा पुलिस ने 392 किलो अफीम तस्करी में वांछित 50 हजार के इनामी आरोपी को जोधपुर से गिरफ्तार किया, जिसने पुलिस पर फायरिंग की थी.

इनामी तस्कर गिरफ्तार
इनामी तस्कर गिरफ्तार (फोटो ईटीवी भारत भीलवाड़ा)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : August 21, 2025 at 7:55 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

भीलवाड़ा: पुलिस की स्पेशल टीम में गुरुवार को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में वांछित हार्डकोर पचास हजार रुपए के इनामी आरोपी को जोधपुर से गिरफ्तार किया है. पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी ने भीलवाड़ा जिले के कारोई थाने में 392 किलो अवैध अफीम डोडा चूरा परिवहन करते समय नाकाबंदी में मौजूद एजीटीएफ टीम जयपुर पर फायरिंग की थी.

अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में वांछित 50 हजार रुपए के इनामी आरोपी मनोहर बिश्नोई को भीलवाड़ा पुलिस की विशेष टीम ने जोधपुर जिले के जोलियाली गांव से दबोचा है भीलवाड़ा एसपी धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने में एएसपी पारस जैन, डीएसपी श्याम सुंदर बिश्नोई समेत कोरीए थाना प्रभारी और डीएसटी टीम की निर्णायक भूमिका रही. पुलिस को सूचना मिली थी कि मनोहर सप्ताह में एक दिन रात को मोटरसाइकिल की लाइट बंद कर घर आता है. इसी इनपुट पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जोधपुर के जोलियाली गांव से उसे गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ जारी है.

इसे भी पढ़ें: जैसलमेर पुलिस ने नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़ किया, दो आरोपी गिरफ्तार

फायरिंग कर भागा था आरोपी : अक्टूबर 2024 में भीलवाड़ा के कारोई थाना क्षेत्र में पुलिस की नाकाबंदी के दौरान आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर जयपुर की एजीटीएफ टीम पर फायरिंग की थी. घटना के दौरान आरोपी और उसका साथी पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश करते हुए स्कार्पियो गाड़ी छोड़कर फरार हो गए थे. तलाशी में गाड़ी से 392 किलो अफीम डोडा चूरा बरामद हुआ था.

पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जोधपुर जिले के राकेश जाखड़ को गिरफ्तार किया था. साथ ही मनोहर बिश्नोई की तलाश की जा रही थी. पुलिस द्वारा गठित टीम ने मनोहर बिश्नोई की तलाश शुरू की और सूचना मिली कि घर पर मोटरसाइकिल की लाइट बंद कर सप्ताह में एक दिन आता है. पुलिस टीम सक्रिय हुई पुलिस टीम ने मनोहर बिश्नोई के घर जाने वाले रास्ते से जोधपुर जिले के जोलियाली गांव से मनोहर पिता घेवर राम बिश्नोई को गिरफ्तार किया है जिनसे पूछताछ की जा रही है.