ETV Bharat / state

भीलवाड़ा : बिजौलिया पुलिस ने एसयूवी से पकड़ा 61 लाख का डोडा-चूरा

बिजौलिया क्षेत्र में पुलिस ने एसयूवी जब्त कर 409 किलो अवैध अफीम डोडा चूरा जब्त किया. इसकी कीमत 61 लाख से अधिक है.

Bijolia police seized vehicles and drugs
बिजौलिया पुलिस ने जब्त किया वाहन व मादक पदार्थ (ETV Bharat Bhilwara)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : August 9, 2025 at 1:27 PM IST

1 Min Read
Choose ETV Bharat

भीलवाड़ा: जिले की बिजौलिया थाना पुलिस ने शनिवार को अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 409 किलो अफीम डोडा-चूरा जब्त किया. डोडा-चूरा ले जाते एसयूवी भी जब्त की. पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू की. जब्त मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 61 लाख 35 हजार रुपए आंकी गई है.

पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव ने कहा कि जिले में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम को लिए समस्त पुलिस अधिकारियों को निर्देश दे रखे हैं. भीलवाड़ा एएसपी पारस जैन व मांडलगढ़ डिप्टी बाबूलाल बिश्नोई के सुपरविजन में बिजौलिया थाना प्रभारी लोकपाल सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई. थाना प्रभारी को मुखबिर के जरिए डोडा-चूरा तस्करी की सूचना मिली. इस पर पुलिस टीम ने केसरगंज चौराहे पर नाकाबंदी की.

पढ़ें:एसयूवी से जब्त किया 70 लाख का 465 किलो अवैध अफीम डोडा चूरा, आरोपी गिरफ्तार - POPPY POWDER SEIZED

पुलिस ने बताया कि मुखबिर की बताई कार पर नजर रखे हुए थे. तभी एक एसयूवी आते दिखाई दी, जहां पुलिस की नाकाबंदी तोड़कर तस्कर गाड़ी छोड़कर भाग गए. पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो उससे प्लास्टिक के बोरों में 409 किलो 40 ग्राम अवैध डोडा-चूरा पाया गया. पुलिस ने इसे जब्त कर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर लिया. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है. वहीं, सप्लायर का पता लगाया जा रहा है.