ETV Bharat / state

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बदलेगी कृषि की तस्वीर, युवाओं को मिलेगा हाईटेक प्रशिक्षण: CM भजन लाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को उच्चस्तरीय बैठक में स्पष्ट किया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के उपयोग से कृषि उत्पादकता में बढ़ोतरी की जाएगी.

CM ने ली उच्चस्तरीय बैठक
CM ने ली उच्चस्तरीय बैठक (फोटो ईटीवी भारत जयपुर)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : June 27, 2025 at 6:38 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

जयपुर : राजस्थान की भजन लाल सरकार प्रदेश को आधुनिक तकनीकों के साथ विकास के पथ पर अग्रसर करने के लिए तेज़ी से कदम उठा रही है. सरकार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग से कृषि उत्पादकता बढ़ाएगी. सीएम भजन लाल ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर कृषिगत सुधार, मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क विकसित करने के साथ युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने को लेकर बैठक की. मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को अत्याधुनिक प्रशिक्षण देकर रोजगारपरक बनाएगें.

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य प्रदेश को 350 बिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना है. इसके लिए सरकार बुनियादी ढांचे, कृषि, शिक्षा और औद्योगिक विकास जैसे प्रमुख क्षेत्रों में नवीनतम तकनीकों का उपयोग कर रही है. उन्होंने बताया कि कृषि में एआई के उपयोग से किसानों को कम लागत में अधिक उपज प्राप्त होगी और उनकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी. युवा अत्याधुनिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगारपरक बनेंगे साथ ही निवेश अनुकूल औद्योगिक वातावरण से प्रदेश में उद्योग के परिदृश्य में अभूतपूर्व सकारात्मक बदलाव आएगा.

इसे भी पढ़ें: भाजपा प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास का बयान: भजनलाल शर्मा ही रहेंगे मुख्यमंत्री, आज भी कल भी

निवेशकों के लिए अपार संभावनाएं : मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान में निवेशकों के लिए असीम संभावनाएं हैं. सरकार द्वारा राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट, सिंगल विंडो सिस्टम और नई उद्योग नीतियों के माध्यम से निवेश को प्रोत्साहित किया जा रहा है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कृषि क्षेत्र में कौशल प्रशिक्षण को बढ़ाया जाए, जिससे कृषि में गुणात्मक वृद्धि हो सके तथा युवाओं के लिए रोजगार के पर्याप्त अवसर भी उपलब्ध हो सकें.

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में निवेशकों के लिए अपार संभावनाएं हैं. हमारी सरकार द्वारा राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट का आयोजन, उद्योग को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न नीतियां लागू करना, सिंगल विण्डो प्रणाली का प्रभावी क्रियान्वयन जैसे निर्णयों से प्रदेश में निवेश अनुकूल औद्योगिक वातावरण तैयार किया गया है. इसी क्रम में प्रदेश में औद्योगिक क्षेत्र में लॉजिस्टिक्स लागत में कमी लाने और कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए राजस्थान लॉजिस्टिक पॉलिसी 2025 लागू की गई है. उन्होंने कहा कि बजट वर्ष में 2025-26 में डीएमआईसी (दिल्ली मुम्बई इंडस्ट्रीयल कॉरिडोर) से लिंक करते हुए लॉजिस्टिक पार्क स्थापित किए जाने की घोषणा की गई है. जो राज्य की लॉजिस्टिक्स क्षमता को नई ऊंचाइयां देगा.

इसे भी पढ़ें: सीएम का गहलोत पर पलटवार, बोले, 'इमरजेंसी को साधारण कहते हो, आपके परिवार का कोई जेल जाता, तो पता चलता'

‘फ्यूचर रेडी-इंडस्ट्री रेडी’ बनाने के लिए कौशल प्रशिक्षण : मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार युवाओं को ‘फ्यूचर रेडी-इंडस्ट्री रेडी’ बनाने के लिए कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध करा रही है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि युवाओं को विश्व स्तरीय रोजगारपरक प्रशिक्षण देने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं. इस दौरान राज्य में कृषि के क्षेत्र में एआई आधारित सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस स्थापित करने, शिक्षा के क्षेत्र में पॉलिटेक्निक स्किल डेवलपमेंट सेंटर के साथ मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क विकसित करने के संबंध में प्रस्तुतीकरण भी दिया गया. इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण एवं संबंधित विभागों के उच्च अधिकारी उपस्थित रहे.