प्यार में धोखा..प्रेमिका के घर के सामने प्रेमी ने खुद को पिस्टल से उड़ाया
पटना में एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. उसने प्रेमिका के घर के सामने इस तरह का कदम उठाया.

Published : August 9, 2025 at 1:39 PM IST
पटना: बिहार के पटना में आत्महत्या का एक ऐसा मामला सामने आने के बाद बॉलीवुड फिल्म 'दीदार' का गाना याद गया. जिसमें उदित नारायण निर्मित गाना में अक्षय कुमार अपने प्रेमिका से कहते हैं कि..'हम अपनी मोहब्बत का इम्तिहान देंगे, तेरे घर के सामने हम अपनी जान देंगे.'
प्रेमिका के घर के सामने आत्महत्या: ऐसा ही मामला पटना के धनरूआ के एक गांव में सामने आया जब एक प्रेमी अपनी प्रेमिका के घर के सामने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गयी है.
प्रेमिका से पूछताछ कर रही पुलिस: धनरूआ थानाध्यक्ष शुभेंदु कुमार ने घटना की पुष्टि की है. पुलिस युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक की प्रेमिका से इस मामले में पूछताछ कर रही है.
"प्रथम दृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग में मिले धोखे से जुड़ी आत्महत्या की लग रही है. पुलिस मृतक की प्रेमिका से भी पूछताछ कर हर पहलू से जांच करेगी. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी." -शुभेंदु कुमार, थानाध्यक्ष, धनरूआ
5 साल से प्यार करता था युवक: बताया जा रहा है कि 25 वर्षीय युवक गांव की एक लड़की से प्यार करता था. दोनों के बीच 5 साल से रिश्ता था. कुछ दिनों पहले युवक को जानकारी मिली कि उसकी प्रेमिका किसी ओर से बात कर रही है. इससे वह आहत हो गया.
धोखा बर्दाश्त नहीं कर सका: युवक ने अपनी प्रेमिका को समझाया था कि वह उस लड़के बात नहीं करे. लड़की का झुकाव उस लड़के की ओर हो गया था. कुछ दिन बाद बातचीत बंद रही, लेकिन फिर लड़की दूसरे लड़के से बात करने लगी. इसकी जानकारी मिली तो युवक बर्दाश्त नहीं कर सका.
सीने में मार ली गोली: शुक्रवार को युवक अपनी प्रेमिका के घर के सामने आया और पिस्टल निकाल कर खुद के सीने में गोली मार ली. जैसे ही गोली की आवाज सुनी लोग दौड़कर पहुंचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. घर के बाहर खून फैला हुआ था. इसके बाद आनन फानन में पुलिस को इसकी सूचना दी.
नोट: लोग अक्सर मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं को हल्के में लेते हैं और चिकित्सीय सलाह लेने से हिचकते हैं. इससे स्थिति गंभीर हो सकती है, जिससे नकारात्मक विचार बढ़ते हैं और आत्महत्या जैसे खतरनाक कदम उठाने की सोच पैदा हो सकती है. अगर आपके मन में भी ऐसी नकारात्मक भावनाएं आ रही हैं, तो अपने परिवार या करीबी दोस्तों से खुलकर बात करें. अगर इसके बावजूद राहत न मिले, तो बिना देर किए इन हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें.
जीवन आस्था हेल्पलाइन- 18002333330
टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर- 1800914416
iCall, TISS टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज- 9152987821
ईमेल- icall@tiss.edu
फेसबुक- iCALL Psychosocial Helpline
एक्स- @iCALLhelpline
ये भी पढ़ें: बिहार में दारोगा ने की आत्महत्या, गया में मीडिया सेल के प्रभारी थे अनुज कश्यप

