खुशखबरी! रक्षाबंधन पर पलामू की 348291 महिलाओं के खाते में भेजी गई दो महीने की राशि
पलामू में मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के खाते में दो माह की राशि ट्रांसफर कर दी गई.

Published : August 2, 2025 at 6:39 PM IST
पलामू: रक्षाबंधन से पहले सरकार ने महिलाओं को खुशखबरी दी है. रक्षाबंधन को लेकर पलामू में मंईयां सम्मान योजना की राशि भेजी गई है. बुधवार और गुरुवार को पलामू में मंईयां योजना के लाभुकों की राशि जारी की गई थी और फिर शनिवार को जुलाई महीने की राशि लाभुकों के खाते में भेज दी गई है. कुल 348291 महिलाओं के खातों में मंईयां सम्मान योजना की राशि भेजी गई है.
लाभुकों के खातों में भेजी गई दो महीने की राशि
मई महीने की पलामू के 349080 महिलाओं के बैंक खाते में मंईयां सम्मान योजना की राशि भेजी गई थी. पलामू के सामाजिक सुरक्षा विभाग के सहायक निदेशक विक्रम आनंद ने बताया कि रक्षाबंधन को ध्यान में रखकर एक साथ दो महीने की राशि लाभुकों के खातों में भेजी गई है. अगले एक दो दिनों में सभी के बैंक खातों में राशि मिल जाएगी.
दरअसल, मंईयां योजना के लाभुकों को अलग-अलग हिस्से में 2500-2500 राशि जाएगी. उम्र सीमा एवं आधार सीडिंग नहीं होने पर कई लाभुकों के नाम लिस्ट से हटे हैं. पहले अप्रैल महीने की राशि जून में जारी की गई थी. वहीं, जून के अंतिम सप्ताह में मई जबकि जुलाई के अंतिम सप्ताह में जून और जुलाई के पैसे भेजे गए हैं.
सामाजिक सुरक्षा विभाग ने मंईयां सम्मान योजना के पोर्टल से लाभुकों का डाटा डाउनलोड किया है. डाटा डाउनलोड करने के बाद सभी के खातों में योजना की राशि भेजी गई है. जून महीने में भी पलामू में 349080 लाभुकों के खाते में योजना की राशि भेजी गई थी.
ये भी पढ़ें: रांची जिले में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत जून महीने की राशि का भुगतान, 3.85 लाख महिलाओं को मिला लाभ

