ETV Bharat / state

छत्तीसगढ़ के कांकेर में भालू का हमला, पिता और पुत्र की मौत

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में भालू के हमले में एक व्यक्ति और उसके बेटे की मौत हो गई.

bear attack in Chhattisgarh
कांकेर में भालू का हमला (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : January 19, 2025 at 2:35 PM IST

|

Updated : January 19, 2025 at 3:53 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में भालू के हमले की घटना सामने आ रही है. भालू के इस हमले में एक व्यक्ति और उसके बेटे की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य घायल हो गए.

भालू के हमले में पिता पुत्र की मौत : वन अधिकारी के मुताबिक, यह घटना शनिवार को कोरार वन रेंज के अंतर्गत डोंगरकट्टा गांव के पास एक पहाड़ी पर हुई. भालू ने सबसे पहले सुकलाल दर्रो को शिकार बनाया. उनकी उम्र 45 साल है. उसके बाद 22 साल के अज्जू कुरेती पर भालू ने जानलेवा हमला किया. वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जब वह जंगल में लकड़ी इकट्ठा करने गए थे. इस दौरान भालू ने उनके ऊपर हमला कर दिया.

भालू ने किया जानलेवा हमला: इस हमले में सुकलाल दर्रो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुरेती गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलने पर वन और पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया. वन विभाग के कर्मियों ने बाताया कि जब सुकलाल दर्रो के शव को हटाने काम उसके पिता शंकर दर्रो कर रहे थे तब भालू ने फिर हमला किया. जिसमें शंकर दर्रों की मौत हो गई.

जब वन कर्मी और स्थानीय लोग सुकलाल दर्रो के शव को हटा रहे थे, तो जानवर ने फिर से हमला कर दिया, जिससे दर्रो के पिता शंकर दर्रो की मौत हो गई. हमले में वन रक्षक नारायण यादव भी घायल हो गए : वन अधिकारी, कांकेर

हादसे के बाद अधिकारियों ने जंगल से शवों को हटाने के लिए जेसीबी का इस्तेमाल किया. उन्होंने बताया कि भालू की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए वन कर्मियों को इलाके में तैनात किया गया है और ग्रामीणों को जंगल में न जाने की सलाह दी गई है.

(सोर्स - पीटीआई)

अभिनेता सैफ अली खान अटैक केस, संदिग्ध को जल्द करेगी रिहा, मुंबई नहीं ले जाएगी पुलिस
छत्तीसगढ़ भर्ती घोटाला: सीबीआई का दावा, सीजीपीएससी के पूर्व प्रमुख ने भतीजों से साझा किए थे प्रश्न पत्र
'मन की बात' के 118वें एपिसोड में पीएम मोदी ने संविधानसभा से जुड़े महापुरुषों को नमन किया
Last Updated : January 19, 2025 at 3:53 PM IST