ETV Bharat / state

किडनैप के बाद किशोरी से गैंगरेप; देह व्यापार गैंग को बेचने की थी तैयारी, पुलिस ने गोली मारकर 2 आरोपियों को पकड़ा

गिरफ्तारी पर था 25-25 हजार रुपये का इनाम, बस्ती के नगर इलाके में 14 दिन पहले हुआ था किशोरी का अपहरण.

पुलिस ने मुठभेड़ में 2 आरोपियों को पकड़ा.
पुलिस ने मुठभेड़ में 2 आरोपियों को पकड़ा. (Photo Credit; Police)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : September 8, 2025 at 7:27 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

बस्ती : अपहरण के बाद किशोरी से गैंगरेप करने के 2 आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ लिया. दोनों के पैर में पुलिस ने गोली मारी. दोनों की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम भी रखा गया था. आरोपी किशोरी को देह व्यापार गैंग को बेचने की तैयारी में थे. पुलिस ने यह कार्रवाई ऑपरेशन लंगड़ा के तहत की. मामले में अब तक कुल 6 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं.

एसपी अभिनंदन ने बताया कि 14 दिन पहले नगर इलाके में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय से कुछ लोगों ने नाबालिग छात्रा का अपहरण कर लिया था. मामले में वार्डन की ओर से पुलिस को इसकी जानकारी दी गई थी. आरोपियों की गिरफ्तारी और लड़की की बरामदगी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था. नगर पुलिस ने 7 सितंबर को किशोरी को बरामद कर लिया था. किशोरी राजस्थान के जयपुर के हरमाड़ा इलाके के रहने वाले ट्रक ड्राइवर राहुल पांडे के कब्जे में थी. पुलिस ने राहुल को भी पकड़ लिया था.

पीड़िता से पूछताछ में सामने आए कई नाम : पीड़िता से पूछताछ में पुलिस को नाबालिग के साथ गैंगरेप होने की जानकारी मिली. जांच में दुबौलिया इलाके के कठौतिया निवासी सुनील, कलवारी के कलवारी मुस्तहकम निवासी पंकज, दुबौलिया के वेदपुर निवासी सुभाष और पुराना डाकखाना निवासी सीमा और उसके पति राम सहाय का नाम सामने आया. इसके बाद रविवार को पुलिस ने सुभाष, सीमा और राम सहाय को भी गिरफ्तार कर लिया था.

किशोरी को बेचना चाहते थे आरोपी : जांच में पुलिस को कई अहम जानकारियां मिलीं. पता चला कि आरोपी किशोरी को किसी दूर-दराज के इलाके में ले जाकर उसे देह व्यापार गैंग को बेचना चाहते थे. सोमवार की सुबह पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि घटना से जुड़े दो आरोपी कुढ़ापट्टी गांव के पास एक सुनसान घर में छिपे हुए हैं. इसके बाद नगर थाने के अध्यक्ष विश्व मोहन राय के नेतृत्व में 4 अन्य थानों की पुलिस टीमों ने पूरा इलाका घेर लिया. बिना समय गंवाए पूरे इलाके को घेर लिया.

थानाध्यक्ष के हाथ में लगी गोली : पुलिस टीम ने आरोपियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा तो उन्होंने फायरिंग करनी शुरू कर दी. अचानक हुए इस हमले में थानाध्यक्ष विश्व मोहन राय के हाथ में गोली लग गई. इसके बावजूद वह टीम के नेतृत्व करते रहे. मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने पंकज और सुनील को दबोच लिया. यही दोनों मुख्य आरोपी थे. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है. मामले में देह व्यापार गैंग का भी खुलासा होने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें : कौशांबी में गैंगरेप के आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़; दोनों के पैर में लगी गोली, झाड़ियों में अर्धनग्न मिला था किशोरी का शव