पारिवारिक कलह में दंपती ने की जान देने की कोशिश, मेडिकल काॅलेज में भर्ती
लखीमपुर ईसानगर थाना क्षेत्र के हसनपुर कटौली ग्राम के रहने वाले दंपती बहराइच में किराए के मकान में रहते हैं.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : August 5, 2025 at 2:22 PM IST
बहराइच : रुपईडीहा थाना क्षेत्र में किराए पर रहने वाले लखीमपुर के दंपती ने आपसी विवाद के बाद जान देने की कोशिश की. पड़ोसियों की मदद से पुलिस ने दोनों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जहां से दोनों को मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया. डाॅक्टरों के अनुसार दोनों की हालत स्थिर है.
बताया गया कि लखीमपुर ईसानगर थाना क्षेत्र के हसनपुर कटौली ग्राम के रहने वाला सत्यनारायण (26) पत्नी जूही (25) के साथ रूपईडीहा थाना क्षेत्र के बाबागंज बाजार में किराए के मकान में रहता है. सत्यनारायण फेरी का कार्य करता है. परिजनों के मुताबिक मंगलवार को पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इसके बाद दोनों ने कुछ खा लिया, जिससे दोनों की हालत गंभीर हो गई. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरदा पहुंचाया गया. जहां प्राथमिक इलाज के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में तैनात डॉ. राजेश सोनकर ने बताया कि इलाज के बाद पति-पत्नी की हालत स्थिर बनी हुई है.
रुपईडीहा थाना प्रभारी रमेश सिंह रावत ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पुलिसकर्मियों को भेजा गया था. दंपती को सीएचसी में भर्ती कराया गया था. जहां से हालत गंभीर होने पर बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. दोनों का इलाज चल रहा है. अभी तक किसी प्रकार की तहरीर प्राप्त नहीं हुई है. तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. दंपती के आत्महत्या के प्रयास मामले की जांच पड़ताल की जाएगी.

