ETV Bharat / state

सरकारी B.ed कॉलेजों में दाखिले पर संकट, आज हो सकता है बड़ा फैसला , जानें पूरी स्थिति

प्रदेश में इस साल अभी तक सरकारी बीएड कॉलेज में एडमिशन को लेकर मामला अधरझूल में है आज इस पर को निर्णय हो सकता है.

सरकारी बीएड कॉलेज सीटें
सरकारी बीएड कॉलेज सीटें (फोटो ईटीवी भारत बीकानेर)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : July 8, 2025 at 7:18 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

बीकानेर : प्रदेश के मात्र दो सरकारी सरकारी बीएड कॉलेज बीकानेर और अजमेर में इस बार बीएड पाठ्यक्रम के प्रवेश होंगे या नहीं इसका फैसला अब मंगलवार को हो सकता है. सोमवार को इस मामले में सुनवाई होनी थी लेकिन अब संभावित मंगलवार को इस पर सुनवाई हो सकती है. दरअसल नियमों के मुताबिक इन b.ed कॉलेजों में स्टाफ नहीं होने के कारण एनसीटीई ने बीकानेर बीएड कॉलेज की मान्यता को पिछले महीने समाप्त कर दिया था. निर्णय के खिलाफ शिक्षा विभाग ने न्यायालय की ओर से दायर याचिका पर सोमवार को सुनवाई नहीं हुई और मंगलवार को M.ed को लेकर दायर याचिका के साथ b.ed के मामले की सुनवाई हो सकती है. जिला शिक्षा अधिकारी रामगोपाल शर्मा ने बताया कि सप्लीमेंट्री केस में b.ed के मामले की सुनवाई को लेकर भी संभावना है और M. ed की सुनवाई 8 जुलाई को है.

30 से नया सत्र होगा शुरू : दरअसल प्रदेश में 941 निजी B.ed कॉलेज है और दो सरकारी कॉलेज अजमेर और बीकानेर में है. इनमें काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. हालांकि सरकारी कॉलेज में अभी तक प्रवेश की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है और दस्तावेजों को अपलोड करने की अंतिम तिथि 10 जुलाई है. बीएड कॉलेजों में नया सत्र 30 जुलाई से शुरू होगा. अभ्यर्थियों को बीएड कॉलेजों में सीटों का आवंटन 24 जुलाई को किया जाएगा. 30 जुलाई से नया शिक्षा सत्र शुरू हो जाएगा.

इसे भी पढ़ें: PTET 2025 के लिए फिर शुरू हुए आवेदन, 4 वर्षीय बीएड कोर्स में भी अब मिलेगा दाखिला

300 सीटें : सरकारी बीएड कॉलेजों में दो वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम की 150-150 सीटें स्वीकृत है. शिक्षा विभाग की अपील खारिज होने से अब इन दोनों सरकारी बीएड कॉलेजों में बीएड और एमएड पाठ्यक्रम के प्रवेश इस साल नहीं होने की संभावना है. वहीं दूसरी और प्रवेश प्रक्रिया को पूरी करने के लिए पीटीईटी ने प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों से बीएड कॉलेजों की सूची मांगी है. इन दोनों सरकारी कॉलेज की मान्यता नहीं होने के कारण इनका नाम उन कॉलेजों में शामिल नहीं है, जहां विद्यार्थी प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं. परीक्षा करने वाली नोडल एजेंसी के पास नहीं पहुंची है. हालांकि बीएड कॉलेज बीकानेर की मान्यता बचाने के लिए शिक्षा विभाग ने न्यायालय में याचिका लगाई है.

प्रवेश प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियां:-

  • प्रदेश में कुल 941 निजी बीएड कॉलेज हैं और केवल दो सरकारी कॉलेज (बीकानेर व अजमेर) हैं।
  • निजी कॉलेजों में काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जबकि सरकारी कॉलेजों में अभी तक प्रवेश प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है।
  • दस्तावेज अपलोड करने की अंतिम तिथि 10 जुलाई है।
  • सीट आवंटन 24 जुलाई को किया जाएगा।
  • दोनों सरकारी कॉलेजों में बीएड की 150-150 सीटें स्वीकृत हैं।
  • मान्यता समाप्त होने और शिक्षा विभाग की अपील खारिज होने के चलते इस वर्ष इन कॉलेजों में प्रवेश की संभावना कम होती जा रही है।
  • PTET नोडल एजेंसी ने सभी विश्वविद्यालयों से मान्य कॉलेजों की सूची मांगी है, जिसमें इन दोनों सरकारी कॉलेजों का नाम नहीं है।
  • बीएड कॉलेजों में नया शैक्षणिक सत्र 30 जुलाई से शुरू होगा।