ETV Bharat / state

सारण में एटीएम कटर गैंग सक्रिय ! ATM काटकर उड़ाए 6.66 लाख रुपए

अमनौर में अपराधियों ने एटीएम काटकर 6.66 लाख रुपये चुरा लिए. पुलिस सीसीटीवी से अपराधियों की पहचान कर जांच कर रही है. पढ़ें-

एटीएम काटकर उड़ाए कैश
एटीएम काटकर उड़ाए कैश (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : July 10, 2025 at 9:45 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

छपरा : बिहार के सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र में बेखौफ अपराधियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है. अमनौर बाजार से लगभग 200 मीटर की दूरी पर स्थित एक एटीएम मशीन को अज्ञात अपराधियों द्वारा गैस कटर से काटकर उसमें रखे ₹6,66,100 की चोरी कर ली गई.

एटीएम काटकर उड़ाए कैश : इस मामले में अमनौर थाना कांड संख्या 210/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है. मौके पर खुद डीआईजी और एसएसपी ने पहुंचकर मौके का जायजा लिया. पुलिस सीसीटीवी के आधार पर अपराधियों की पहचान कर रही है.

मौके पर पहुंचे सारण डीआईजी और एसएसपी
पुलिस को निर्देश देते डीआईजी (ETV Bharat)

पुलिस की कार्रवाई : घटना की सूचना मिलते ही सारण क्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक, वरीय पुलिस अधीक्षक और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मढ़ौरा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए.

सीसीटीवी से अपराधियों की पहचान करने की कोशिश : संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे घटना के सीसीटीवी फुटेज का गहन अवलोकन करें और हर पहलू की बारीकी से जांच करें. इसके अलावा, कांड के त्वरित उद्भेदन और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर उन पर सख्त कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं.

मौके पर पहुंचे सारण डीआईजी और एसएसपी
मौके पर पहुंचे सारण डीआईजी और एसएसपी (ETV Bharat)

एसएसपी का बयान : सारण के एसएसपी डॉ. कुमार आशीष ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से इस घटना की जानकारी दी है. उन्होंने कहा है कि ''इस घटना में संलिप्त सभी अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी. अपराधियों के हुलिए के आधार पर लगातार छापेमारी की जा रही है और सभी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.''

ये भी पढ़ें-