ETV Bharat / state

समस्तीपुर में अष्टधातु के बने भगवान राम, लक्ष्मण और माता सीता की मूर्ति चोरी

समस्तीपुर में एक बार फिर चोरों ने भगवान की मूर्तियों को अपना निशाना बनाया है. इससे लोगों में काफी गुस्सा देखा जा रहा.

THEFT IN SAMASTIPUR
समस्तीपुर में अष्टधातु से बने भगवान की चोरी (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : January 30, 2025 at 4:15 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

समस्तीपुर : बिहार के समस्तीपुर में चोरों ने भगवान को भी नहीं छोड़ा. जिले के दलसिंहसराय प्रखंड के गद्दों बाजितपुर स्थित रामजानकी ठाकुरबाड़ी से अष्टधातु से बने भगवान राम, लक्ष्मण और माता सीता की मूर्ति चोरी कर ली. इससे इलाके में सनसनी फैल गई.

समस्तीपुर में मूर्तियों की चोरी : चोरी की गई मूर्तियां 100 साल से अधिक की बताई जाती है. जिसकी कीमत लगभग 20 लाख के आसपास बताई जा रही है. इधर पुलिस तफ्तीश में जुट गई है. हालांकि मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

Theft in Samastipur
भगवान की मुर्तियां गायब (Etv Bharat)

सुबह जब मंदिर पहुंचे तो भौचक्के रह गए : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय प्रखंड के गद्दों बाजितपुर स्थित राम जानकी मंदिर के पुजारी जितेंद्र झा ने बताया कि, मूर्ति चोरी की जानकारी उन्हें गुरुवार सुबह तब हुई, जब वह मंदिर में पूजा करने पहुंचे. गर्भ गृह में पूजा करने गए तो वहां मूर्तियों को नहीं देखा. शिवम गेट का ताला टूटा हुआ देखा.

''बुधवार की रात में पूजा कर मंदिर में ताला लगाकर अपने घर चले गए थे. गुरुवार सुबह जब मैं मंदिर में पहुंचा और गर्भ गृह में पूजा करने गए तो अष्टधातु की बनी राम लक्ष्मण सीता एवं अन्य मूर्तियां नहीं थी. मंदिर के गर्भगृह का ताला टूटा हुआ था. अष्टधातु की मूर्ति लगभग 100 साल से ज्यादा पुरानी है.''- जितेंद्र झा, राम जानकी मंदिर के पुजारी

लोगों की भीड़ जुट गई : इसके बाद पुजारी ने मामले की जानकारी आसपास के लोगों को दी. मंदिर के पुजारी से मिली जानकारी के बाद आसपास के सैकड़ों लोग मौके पर इकट्ठा हो गए. इसकी सूचना दलसिंहसराय थाने की पुलिस को दी गई. दलसिंहसराय थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Theft in Samastipur
मंदिर परिसर में जुटे लोग (Etv Bharat)

''गद्दों बाजितपुर स्थित राम जानकी मंदिर से मूर्ति चोरी होने की सूचना प्राप्त हुई है. पुलिस के द्वारा मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही इस मामले का खुलासा कर लिया जाएगा.''- विवेक कुमार शर्मा, दलसिंहसराय एसडीपीओ

पहले भी हो चुकी है चोरी : गौरतलब है कि, इसके पहले भी जिले के सरायरंजन स्थित राम जानकी मठ से भी करोड़ों की कीमती भगवान की मूर्ति चोरी हुयी थी. वैसे पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इसमें संलिप्त गिरोह को खोज निकाला था. वहीं सभी चोरी की मूर्ति को भी बरामद किया था.

ये भी पढ़ें :-

छपरा में करोड़ों रुपये की राम, लक्ष्मण और सीता की अष्टधातु से बनी मूर्ति चोरी, लोगों में आक्रोश

Patna Crime News: बिहार में 'भगवान' भी सुरक्षित नहीं, ठाकुरबाड़ी में करोड़ की अष्टधातु की मूर्तियां चोरी

Sitamarhi Crime: राम जानकी मठ में चोरी, लाखों रुपये की अष्टधातु मूर्ति लेकर चोर फरार