ETV Bharat / state

अनूपगढ़ : बीएसएफ ने निकाली योग जागरूकता के लिए साइकिल रैली

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में BSF ने अनूपगढ़ में योग जागरूकता के लिए साइकिल रैली निकाली.

BSF took out bicycle rally
बीएसएफ ने निकाली साइकिल रैली (ETV Bharat Anupgarh)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : June 18, 2025 at 3:31 PM IST

1 Min Read
Choose ETV Bharat

अनूपगढ़: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सीमा सुरक्षा बल (BSF) की 23वीं वाहिनी ने बुधवार सुबह योग जागरूकता के लिए साइकिल रैली निकाली. एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग थीम पर रैली का उद्देश्य समाज में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना है. कमांडेंट गुरुराज की अगुवाई में रैली से नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने को प्रेरित किया गया. रैली सुबह 6 बजे बीएसएफ मुख्यालय से शुरू हुई और करीब एक घंटे चली. इस दौरान 5 अधिकारी, 16 अधीनस्थ अधिकारी और 66 जवानों ने हिस्सा लिया.

कमांडेंट गुरुराज ने बताया कि योग केवल शरीर को फिट रखने का ही साधन नहीं है, बल्कि मानसिक शांति और संतुलन का भी माध्यम है. योग तनाव घटाने, एकाग्रता बढ़ाने और जीवन में सकारात्मक नजरिया विकसित करने में मदद करता है. उन्होंने योग को केवल शारीरिक क्रिया नहीं, बल्कि जीवनशैली का हिस्सा बताया.

बीएसएफ ने निकाली साइकिल रैली (ETV Bharat Anupgarh)

पढ़ें: योगमय होगा सत्ता व संगठन: विश्व योग दिवस पर पांच दिन सरकार व भाजपा करेगी योग - WORLD YOGA DAY

गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाएगा. उससे पहले बीएसएफ ने योग शिविर, जागरूकता रैलियों से योग के प्रति आमजन को प्रेरित किया. रैली से बीएसएफ ने संदेश दिया कि एक स्वस्थ शरीर और शांत मन के लिए योग अपनाना आवश्यक है. इससे न केवल जवान बल्कि आमजन भी लाभान्वित हो सकते हैं.