'सरकार के कार्यकाल से जनता त्रस्त', डोटासरा का दावा- हम ही जीतेंगे अंता उपचुनाव
प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा के साथ बीकानेर पहुंचे डोटासरा ने अंता उपचुनाव और प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर बात कही.

Published : October 9, 2025 at 2:24 PM IST
|Updated : October 9, 2025 at 2:36 PM IST
बीकानेर : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राजस्थान में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़ा किया है. डोटासरा ने कहा कि सरकार का इकबाल खत्म हो गया है और 2 दिन पहले प्रदेश के पुलिस महानिदेशक से हमारी मुलाकात हुई थी और तब मैंने गंगानगर से लेकर सीकर तक की कानून व्यवस्था को लेकर अपनी बात कही थी. उन्होंने कहा कि सरकार का इकबाल खत्म हो गए हैं. उन्होंने कहा कि जो सरकार चुनकर आती है उस पर भरोसा करना सबका काम है और विपक्ष भी उस पर भरोसा करता है. सरकार को पूरा मौका देना जरूरी है और हमने दिया भी है लेकिन सरकार अपने वादे पर खड़ी नहीं उतरी और समय-समय पर आंदोलन विपक्ष करता रहा है और आगे भी करेगा.
अंत उपचुनाव पर बोले : इस दौरान अंता में होने वाले उपचुनाव को लेकर डोटासरा ने कहा कि सबकी सहमति से टिकट का वितरण हुआ है और सरकार के 2 साल के कार्यकाल में जनता त्रस्त है. कानून व्यवस्था सहित जो दूसरे मुद्दे हैं उनको लेकर हम लोगों के बीच जाएंगे और निश्चित रूप से इस चुनाव में कांग्रेस विजय होगी.
इसे भी पढ़ें: 'सोशल मीडिया से टिकट नहीं मिलता, 3 साल में मेरे पास कभी नहीं आए नरेश मीणा' : रंधावा
सबकी सुनकर बनेगा अध्यक्ष : कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान को लेकर डोटासरा ने कहा कि पहली बार ऐसा हो रहा है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं नेताओं के अलावा आम जन व्यापारी सामाजिक संगठनों की राय लेकर कांग्रेस के नए अध्यक्ष का चुनाव होगा और सब की सहमति और आम राय से बनने वाले अध्यक्ष संगठन को मजबूती देगा और इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी.
डूडी के परिजनों से मिले : इससे पहले प्रभारी रंधावा के साथ डोटासरा पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व. रामेश्वर डूडी के आवास पर पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. डोटासरा ने कहा कि उन्होंने हमेशा वंचित पीड़ितों की बात को हर जगह उठाया. नेता प्रतिपक्ष रहने के दौरान मुझे उन्होंने ही चीफ व्हिप बनाया और उनके साथ काम करने का मुझे मौका मिला. इस दौरान बाड़मेर-जैसलमेर से सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल और गंगानगर से सांसद कुलदीप इंदौरा सहित अनेक कांग्रेसी भी मौजूद रहे.

