दिल्ली से इंदौर जा रही एयर इंडिया फ्लाइट के इंजन में लगी आग, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
दिल्ली से इंदौर जा रही एयर इंडिया फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आग का अलार्म मिलने के बाद लिया गया फैसला. सभी यात्री सुरक्षित.

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team
Published : August 31, 2025 at 3:12 PM IST
इंदौर/नई दिल्ली: दिल्ली से इंदौर जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI2913 के इंजन में टेकऑफ के कुछ समय आग लग गई. इंजन में आग का संकेत मिलने विमान की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं. शनिवार 31 अगस्त को विमान के टेकऑफ के कुछ समय बाद ही वापस फ्लाइट को दिल्ली एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा.
दिल्ली से इंदौर जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI2913 के उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही कॉकपिट क्रू को दाहिने इंजन में आग लगने का संकेत मिला. पायलटों ने तत्काल सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए इंजन बंद कर विमान को दिल्ली एयरपोर्ट पर वापस उतारने का फैसला किया.
Flight AI2913, operating from Delhi to Indore on 31 August, air-returned to Delhi shortly after take-off, as the cockpit crew received a fire indication for the right engine. Following standard procedure, the cockpit crew elected to shut down the engine and returned to Delhi,…
— ANI (@ANI) August 31, 2025
एअर इंडिया ने कहा, विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित
एअर इंडिया प्रवक्ता के अनुसार सभी यात्री सुरक्षित हैं, यात्रियों को एक वैकल्पिक विमान में स्थानांतरित किया जा रहा है. एअर इंडिया प्रवक्ता के अनुसार, 31 अगस्त को दिल्ली से इंदौर के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट AI2913, उड़ान भरने के तुरंत बाद दिल्ली लौट आई, क्योंकि कॉकपिट क्रू को दाहिने इंजन में आग लगने का संकेत मिला था.
यात्रियों को वैकल्पिक विमान से भेजा जा रहा है
मानक प्रक्रिया का पालन करते हुए, कॉकपिट क्रू ने इंजन बंद करने का फैसला किया और दिल्ली लौट आए जहाँ विमान सुरक्षित लैंडिंग हुई. विमान को निरीक्षण के लिए रोक दिया गया है, और यात्रियों को एक वैकल्पिक विमान में स्थानांतरित किया जा रहा है, जो जल्द ही इंदौर के लिए उड़ान संचालित करेगा. विमान को फिलहाल ग्राउंड किया गया है. इंजीनियरों की टीम इसकी तकनीकी जांच कर रही है, ताकि खराबी की असली वजह सामने आ सके.
- एयर इंडिया की फ्लाइट में लैंडिंग के दौरान जोरदार झटके, हलक में आई यात्रियों की जान
- मध्य प्रदेश का सबसे व्यस्तम एयरपोर्ट, फुटफॉल हुआ 6 हजार के पार
इस मामले में इंदौर एयरपोर्ट के डायरेक्टर विपिन कांत सेठ का कहना है कि इंदौर एयरपोर्ट पर तमाम सुरक्षा मानकों का पालन किया जाता है. फिलहाल दिल्ली के ऑपरेशन और लैंडिंग पर संबंधित विमानन कंपनी ही बता सकती है. हमारे यहां इमरजेंसी लैंडिंग का अलर्ट नहीं था क्योंकि यह फ्लाइट दिल्ली में थी.

