ETV Bharat / state

बीकानेर में नमक और रंग से बनाई जा रही थी नकली खाद, कृषि विभाग ने मारा छापा

बीकानेर में कृषि विभाग ने बड़े पैमाने पर नकली खाद बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है.

नकली खाद की फैक्ट्री
नकली खाद की फैक्ट्री (फोटो ईटीवी भारत बीकानेर)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : August 11, 2025 at 1:29 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

बीकानेर : प्रदेश में नकली बीज और खाद के व्यापारियों पर लगातार कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा की ओर से की गई कार्रवाई के बाद अब पूरे प्रदेश में कृषि विभाग अलर्ट मोड पर है और बीकानेर में कृषि विभाग की टीम ने नकली खाद बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी है. रविवार दिन-रात विभाग की टीम ने यहां कार्रवाई शुरू की और फिलहाल कार्रवाई चल रही है. बताया जा रहा है कि जिस तरह से फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में नकली खाद बनाने की सामग्री मिली है और कार्रवाई सोमवार रात तक चलने की संभावना है. कृषि विभाग के उपनिदेशक जयदीप दोगने के नेतृत्व विभाग की टीम ने यहां कार्रवाई की है.

नमक और कलर से तैयार हो रही थी खाद : निरीक्षण दल में शामिल इंस्पेक्टर गिरिराज चारण ने बताया कि मौके पर नमक के दोनों ओर कलर के साथ मिलाकर नकली खाद बनाई जा रही थी और बड़ी मात्रा में बैग में भरी हुई नकली खाद मिली है. साथ ही कई तरह के खाली बैग भी मिले हैं जिनमें यह खाद भरी जानी थी और सामग्री भी बड़ी मात्रा में मिली है.

नकली खाद बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ (वीडियो ईटीवी भारत बीकानेर)

इसे भी पढ़ें: नकली खाद-बीज माफियाओं पर एक्शन जारी, रात में कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा की कार्रवाई से मचा हड़कंप

शहर से नजदीक फैक्ट्री : बीकानेर में शोभासर के पास बंद पड़ी POP की फैक्ट्री में नकली खाद बनाई जा रही थी. बीकानेर से महज 15 किलोमीटर की दूरी पर ही स्थित इस फैक्ट्री में जिस हिसाब से खाद बनाने का सामान और गोदाम भरे हुए मिले हैं उसे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यहां लंबे अरसे से यह काम किया जा रहा था. फिलहाल मौके पर कृषि विभाग की टीम मौके पर कार्रवाई को अंजाम दे रही है और बताया जा रहा है कि कुल कितना सामान यहां मिला है इसकी जानकारी पूरी कार्रवाई होने के बाद ही सामने आएगी लेकिन फिलहाल जो संख्या सामने आई है उसमें 5000 से ज्यादा खाद के बैग मिले हैं.

नकली खाद बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़
नकली खाद बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ (फोटो ईटीवी भारत बीकानेर)
नमक और रंग से बनाई जा रही थी नकली खाद
नमक और रंग से बनाई जा रही थी नकली खाद (फोटो ईटीवी भारत बीकानेर)

पुलिस को भी सूचना : निरीक्षक गिरिराज चरण ने बताया कि पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई है और अब FIR भी करवाई जाएगी. मौके पर एक श्रमिक मिला है जिससे पूछताछ के आधार पर पता चला है की रासीसर गांव के निवासी त्रिलोक की यह फैक्ट्री है.

बड़ी मात्रा में बैग में भरी हुई नकली खाद मिली
बड़ी मात्रा में बैग में भरी हुई नकली खाद मिली (फोटो ईटीवी भारत बीकानेर)