ETV Bharat / state

महाकुंभ खत्म होते ही नैनीताल में पर्यटन बूम, जिम कॉर्बेट पार्क और होटल-रिसॉर्ट्स की एडवांस बुकिंग जोरों पर

महाकुंभ के समापन और लॉन्ग वीकेंड के चलते अब पर्यटक उत्तराखंड के नैनीताल की ओर रुख कर रेह हैं. होटल-रिसॉर्ट्स की बुकिंग जोरों पर है.

NAINITAL RESORTS ADVANCE BOOK
जिम कॉर्बेट पार्क और होटल-रिसॉर्ट्स की एडवांस बुकिंग जोरों पर (SOURCE: ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : March 6, 2025 at 1:23 PM IST

|

Updated : March 6, 2025 at 3:56 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

नैनीताल: उत्तराखंड के कॉर्बेट पार्क और पर्यटन नगरी नैनीताल में पर्यटकों की संख्या में तेजी आ गई है. यहां होटलों और रिजॉर्ट्स की एडवांस बुकिंग कराने वालों की संख्या बढ़ी है. इससे पर्यटन कारोबारियों के चेहरे पर खुशी देखी जा रही है.

बीते कुछ हफ्तों से पर्यटकों की संख्या में गिरावट दर्ज की जा रही थी. इसका मुख्य कारण प्रयागराज में चल रहा महाकुंभ माना जा रहा था, जिसमें लाखों श्रद्धालु गंगा स्नान और धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होने पहुंचे थे. लेकिन अब महाकुंभ का समापन हो चुका है और होली के त्योहारी सीजन के चलते नैनीताल में पर्यटन व्यवसाय एक बार फिर रफ्तार पकड़ने लगा है.

इस साल 14 मार्च को होली का पर्व मनाया जाएगा, और संयोग से यह शुक्रवार के दिन पड़ रहा है. इससे लोगों को लॉन्ग वीकेंड का शानदार मौका मिल गया है, जिससे कई पर्यटक नैनीताल की ओर रुख कर रहे हैं.

महाकुंभ के बाद अब नैनीताल घूमने आने लगे पर्यटक, हो रही जिम कॉर्बेट पार्क की एडवांस बुकिंग (SOURCE: ETV BHARAT)

महाकुंभ के बाद उत्तराखंड की ओर रुख कर रहे पर्यटक: उत्तराखंड के प्रसिद्ध कॉर्बेट पार्क व सरोवर नगरी नैनीताल जिले के अलग अलग क्षेत्रों में रिसॉर्ट्स व होटल संचालित करने वाले जगदीश पांडे कहते है कि महाकुंभ के बाद अब उनके नैनिताल कॉर्बेट पार्क, रिसॉर्ट्स और होटल्स में अच्छी बुकिंग आने लगी हैं.

NAINITAL RESORTS ADVANCE BOOK
जिम कार्बेट पार्क में बुकिंग तेज (SOURCE: ETV BHARAT)

होटलों में एडवांस बुकिंग में आई तेजी: वहीं नैनीताल होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट बताते हैं कि पिछले कुछ दिनों में एडवांस बुकिंग में तेजी आई है, और उम्मीद की जा रही है कि मार्च के मध्य तक नैनीताल और कॉर्बेट पार्क में पर्यटकों की संख्या में भारी इजाफा होगा.

JIM CORBETT PARK
नैनिताल कॉर्बेट पार्क में आने लगी है एडवांस बुकिंग (SOURCE: ETV BHARAT)

दिग्विजय सिंह कहते हैं कि नैनीताल में पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों की उम्मीद आने वाले महीने से काफी ज्यादा है. बीते एक महीने से होटल, रेस्टोरेंट और अन्य पर्यटन सेवाओं से जुड़े व्यवसायियों को कम पर्यटकों के चलते नुकसान उठाना पड़ा था. लेकिन अब जैसे-जैसे बुकिंग बढ़ रही है, उम्मीद की जा रही है कि इस लॉन्ग वीकेंड से पर्यटन उद्योग को फिर से मजबूती मिलेगी.

NAINITAL RESORTS ADVANCE BOOK
पर्यटन कारोबारियों को अच्छे बिजनेस की उम्मीद (SOURCE: ETV BHARAT)

वहीं पर्यटन से जुड़े कारोबारी धीरज रावत कहते है कि अब पर्यटक नैनिताल व कॉर्बेट पार्क का रुख करने लगे हैं, उन्हें आने वाले समय में अच्छे कारोबार की उम्मीद है.

NAINITAL RESORTS ADVANCE BOOK
होली पर लॉन्ग वीकेंड एंजॉय करने आ सकते हैं टूरिस्ट (SOURCE: ETV BHARAT)

वहीं जिला पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी कहते हैं कि प्रयागराज में महाकुंभ के चलते पर्यटकों की संख्या में पूरे जिले में कमी आई थी, वहीं अब एक बार फिर पर्यटक महाकुंभ खत्म होने के बाद और होली के चलते लॉन्ग वीकेंड पर नैनीताल व जिम कॉर्बेट का रुख करेंगे.

NAINITAL RESORTS ADVANCE BOOK
जिम कॉर्बेट पार्क में पर्यटकों की संख्या में इजाफा (SOURCE: ETV BHARAT)

नैनीताल की खूबसूरती, नैनी झील की शांति और ठंडी हवाओं में होली मनाने का आनंद अलग ही है. इसके साथ ही विश्व प्रसिद्ध कॉर्बेट पार्क के लैंडस्केप में लगते रिसॉर्ट्स, जंगल व नदियों का दीदार पर्यटकों को एक अलग तरह का अनुभव देता है. इसके अलावा पर्यटकों के लिए नौकायान, ट्रेकिंग, मॉल रोड व कॉर्बेट पार्क में घूमने के साथ-साथ आसपास के दर्शनीय स्थलों जैसे स्नो व्यू पॉइंट, टिफिन टॉप और हाई एल्टीट्यूड जू का आनंद लेने का बेहतरीन मौका रहेगा.

ये भी पढ़ें- जिम कार्बेट पार्क में बाघ ने कर्मचारी पर किया हमला, बिजरानी रेंज में गश्त पर था वर्कर

ये भी पढ़ें- नीम करोली बाबा ने बनवाया था नैनीताल का हनुमान गढ़ी मंदिर, सीएम धामी ने पोस्ट किया वीडियो

Last Updated : March 6, 2025 at 3:56 PM IST