ETV Bharat / state

उत्तराखंड में अवैध मदरसों के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन, खटीमा और सहसपुर में कई इमारतों पर लगा 'ताला'

खटीमा तहसील क्षेत्र में 9 और सहसपुर क्षेत्र में 12 अवैध मदरसे किए गए सील, विकासनगर क्षेत्र में 31 मदरसों को किया जा चुका सील

Illegal Madrasas in Khatima
मदरसे के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिस फोर्स (फोटो- ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : March 11, 2025 at 10:49 PM IST

|

Updated : March 11, 2025 at 11:03 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

खटीमा/विकासनगर: उत्तराखंड में अवैध मदरसों के खिलाफ एक्शन जारी है. इसी कड़ी में खटीमा और विकासनगर में कई मदरसों पर सीलिंग की कार्रवाई की गई. जिसके तहत खटीमा में 9 और सहसपुर थाना क्षेत्र में 12 मदरसों को सील किया गया. वहीं, पूरे कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा.

खटीमा में 6 मदरसों पर लगा ताला: खटीमा तहसील क्षेत्र में संचालित अवैध मदरसों पर प्रशासन की टीम बड़ी कार्रवाई की है. उपजिलाधिकारी रविंद्र बिष्ट के नेतृत्व में शिक्षा विभाग, राजस्व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध रूप से संचालित 9 मदरसों को सील किया गया. ये मदरसे अवैध रूप से बिना मान्यता के संचालित होते पाए. वहीं, अवैध मदरसों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान हड़कंप मचा रहा.

अवैध मदरसों के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन (वीडियो- ETV Bharat)

उधम सिंह नगर जिलाधिकारी के निर्देश पर अवैध मदरसों पर सीलिंग की कार्रवाई की गई है. जिसके तहत खटीमा के गौटिया में 1, इस्लामनगर में 4, भगचूरी में 1, कंचनपुरी में 1 चारूबेटा में 1 और लोहियाहेड इलाके में 1 मदरसों को सील किया गया है. इन मदरसों में अध्यनरत उन छात्र-छात्राओं की सूची बनाई गई, जो कि मान्यता प्राप्त विद्यालय में अध्ययनरत नहीं है. इन बच्चों की सूची शिक्षा विभाग को सौंप कर नजदीक के किसी मान्यता प्राप्त सरकारी स्कूलों में प्रवेश कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं.- रविंद्र बिष्ट, एसडीएम, खटीमा

सहसपुर में 12 मदरसों पर कार्रवाई: पछवादून क्षेत्र में अवैध मदरसों के खिलाफ कार्रवाई जारी है. आज यानी मंगलवार को सहसपुर थाना क्षेत्र में 12 मदरसे सीज किए गए. 28 फरवरी के बाद से विकासनगर तहसील क्षेत्र में पहली कार्रवाई में 4 मदरसे और एक अवैध रूप से निर्मित मस्जिद को सील किया गया. जबकि, दूसरी कार्रवाई में 5 अवैध मदरसों को प्रशासन ने सीज किया.

Illegal Madrasas in Khatima
तैनात रही पुलिस फोर्स (फोटो- ETV Bharat)

वहीं, तीसरी कार्रवाई में सहसपुर थाना क्षेत्र में 10 और चौथी कार्रवाई में 12 मदरसे सील किए गए. पछवादून में अवैध मदरसों को पहले ही चिन्हित कर लिया गया था. पूरे कार्रवाई के दौरान प्रशासन की टीम को विरोध का सामना भी करना पड़ा. हालांकि, प्रशासन ने विरोध करने वालों को समझा बुझाकर कर आगे की कार्रवाई जारी रखी. उधर, मुस्लिम संगठन आरोप लगा चुके हैं कि रमजान के महीने में मदरसों पर कार्रवाई की जा रही है. साथ ही तहसील प्रशासन को पत्र सौंपते हुए कार्रवाई रोकने की मांग कर चुके हैं.

Illegal Madrasas in Khatima
मदरसे पर सीलिंग की कार्रवाई (फोटो- ETV Bharat)

स्थानीय प्रशासन, पुलिस, एमडीडीए, मदरसा बोर्ड, शिक्षा विभाग की ओर से अवैध मदरसों पर सीलिंग की कार्रवाई की गई है. जिसमें 11 मार्च को 12 अवैध मदरसों पर सीलिंग की कार्रवाई की गई. अब तक 31 मदरसों को सील किया जा चुका है. अब कार्रवाई लगभग पूरी हो चुकी है. - विनोद कुमार, एसडीएम, विकासनगर

ये भी पढ़ें-

Last Updated : March 11, 2025 at 11:03 PM IST