ETV Bharat / state

अवैध मदरसों के खिलाफ एक्शन तेज, लक्सर में 2 सील, कईयों को अल्टीमेटम

उत्तराखंड में अवैध मदरसों के खिलाफ जारी अभियान के तहत अभी तक 110 से अधिक मदरसे सील कर दिए गए हैं.

ILLEGAL MADRASAS SEALED IN HARIDWAR
अवैध मदरसों के खिलाफ एक्शन तेज (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : March 22, 2025 at 6:50 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

लक्सर: हरिद्वार के श्यामपुर क्षेत्र के बाद अब लक्सर में अवैध रूप से संचालित दो मदरसों पर प्रशासन ने सील करने की कार्रवाई की है. इससे पहले प्रशासन ने मदरसा संचालकों से मदरसे के संचालित संबंधी रजिस्ट्रेशन कागजात की मांग की. कागजात नहीं होने पर प्रशासन ने कार्रवाई की है.

बता दें उत्तराखंड में अवैध रूप से संचालित मदरसों के खिलाफ सरकार की कार्रवाई लगातार जारी है. दो दिन पूर्व उधम सिंह नगर और हरिद्वार जिले में मदरसों को सील किया गया था.वहीं 22 मार्च को लक्सर तहसील के मखियाली कला और मखियाली खुर्द में लक्सर तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान ने पुलिस टीम के साथ अवैध रूप से संचालित दो मदरसे सील किए.

तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि, अल्पसंख्यक विभाग द्वारा भेजी गई सूचना पर लक्सर में मदरसे सील करने की कार्रवाई प्रशासन द्वारा शुरू कर दी गई है. कुछ मदरसे ऐसे हैं जिन्होंने एक दिन का समय मांगा है. उन्होंने कहा कि अगर उक्त मदरसे एक दिन में अपनी मान्यता संबंधी सभी दस्तावेज प्रशासन के सामने नहीं रख पाते हैं तो उन्हें भी सील कर दिया जाएग. दो मदरसे सील कर दिए गए हैं.

तहसीलदार प्रताप सिंह ने कहा कि, हालांकि सील किए गए मदरसा संचालकों से भी कहा गया है कि अगर वह अपनी मदरसा संचालन मान्यता संबंधी दस्तावेज दिखाते हैं तो मदरसों से सील हटा दी जाएगी. लेकिन बिना मान्यता संचालित मदरसों का संचालन नहीं होने दिया जाएगा. बता दें कि उत्तराखंड में अभी तक 110 से अधिक अवैध मदरसे सील कर दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड में अवैध मदरसों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, अब तक 110 सील

ये भी पढ़ें: हरिद्वार में अवैध मदरसों पर बड़ा एक्शन, श्यामपुर क्षेत्र में 2 सील, कार्रवाई हुई तेज