ETV Bharat / state

हरिद्वार में अवैध मदरसों पर बड़ा एक्शन, श्यामपुर क्षेत्र में 2 सील, कार्रवाई हुई तेज

हरिद्वार के श्यामपुर क्षेत्र में प्रशासन ने दो अवैध मदरसों को सील किया.

Haridwar
हरिद्वार के श्यामपुर क्षेत्र में प्रशासन ने दो अवैध मदरसों को सील किया. (PHOTO- ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : March 20, 2025 at 11:13 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

हरिद्वार: उत्तराखंड में अवैध मदरसों पर सरकार की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है. जिसके तहत 20 मार्च को धर्मनगरी हरिद्वार में भी 2 अवैध मदरसों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई. हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र के गुर्जर बस्ती और गैंडीखाता में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दो अवैध मदरसों को सील किया.

शुक्रवार को हरिद्वार के उप जिलाधिकारी अजय वीर सिंह के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने सरकारी जमीन पर बिना पंजीकरण संचालित दो मदरसों पर ताला जड़ दिया. कार्रवाई के दौरान भारी तादाद में पुलिस बल भी तैनात रहा. ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो. बताया जा रहा है कि ये मदरसे बिना किसी आधिकारिक अनुमति के वर्षों से संचालित हो रहे थे.

जानकारी देते हुए हरिद्वार के उप जिलाधिकारी अजय वीर सिंह ने बताया कि, हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र के पास गांधी खाता में दो अवैध मदरसों को सील किया गया. उन्होंने बताया कि उनके पास कोई भी दस्तावेज नहीं थे. जिसके तहत कार्रवाई की गई. एसडीएम अजय वीर सिंह ने स्पष्ट किया कि सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी.

हरिद्वार एसडीएम अजय वीर सिंह ने ये भी कहा कि, अन्य मदरसों को लेकर भी जांच चल रही है. जैसे-जैसे जांच में अवैध मदरसे सामने आ रहे हैं, उन पर कार्रवाई की जा रही है. गुरुवार को प्रशासन ने थाना श्यामपुर अंतर्गत बिना पंजीकरण संचालित गुर्जर बस्ती और गैंडीखाता को मदरसे सील किए गए.

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड में अवैध मदरसों के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन, खटीमा और सहसपुर में कई इमारतों पर लगा 'ताला'