मसूरी में शराब ओवर रेटिंग मामला, एक्शन में प्रशासन, दुकानों पर की छापेमारी
नायब तहसीलदार कमल राठौर ने बताया कि इस तरह की अनियमितताओं को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

By ETV Bharat Uttarakhand Team
Published : June 23, 2025 at 5:54 PM IST
|Updated : June 23, 2025 at 7:43 PM IST
मसूरी: शराब दुकानों में ओवर रेटिंग की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय प्रशासन ने कार्रवाई की है. मसूरी एसडीएम कुमकुम जोशी के निर्देश पर नायब तहसीलदार कमल राठौर की अगुवाई में एक विशेष टीम ने सोमवार को मसूरी के विभिन्न जगहों पर औचक छापेमारी की.
इस कार्रवाई के दौरान मसूरी पिक्चर पैलेस चौक पर शराब की दुकानों पर ओवररेट पर शराब बेचते हुए दुकानदार को रंगे हाथों पकड़ा गय. टीम ने मौके पर मूल्य सूची की जांच की. उपभोक्ताओं से वास्तविक वसूली गई राशि का मिलान किया. दुकान पर तय दर से अधिक मूल्य पर शराब बेचे जाने की पुष्टि होने पर संबंधित के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई आरंभ कर दी गई है.
नायब तहसीलदार कमल राठौर ने बताया कि इस तरह की अनियमितताओं को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. शराब दुकानदारों को चेतावनी दी गई है कि यदि भविष्य में भी इस प्रकार की शिकायतें प्राप्त होती हैं, तो उनके लाइसेंस तक रद्द किए जा सकते हैं.
प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई दुकानदार तय मूल्य से अधिक पर शराब बेचता है, तो उसकी तुरंत सूचना प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके. वहीं, आबकारी विभाग द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर और ईमेल कर शिकायत करें.
पढे़ं-मसूरी शराब ओवर रेटिंग मामला, आबकारी विभाग ने जारी किया नोटिस, बड़े एक्शन की तैयारी

