ETV Bharat / state

प्रकृति की गोद में है गढ़वा का खजूरी जलाशय, पर्यटन की है अपार संभावना

गढ़वा जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं. प्रशासन ने इस क्षेत्र का निरीक्षण किया और कहा यहां पर्यटन के क्षेत्र में विकास जरूरी है.

POSSIBILITIES OF TOURISM IN GARHWA
गढ़वा जिले में पर्यटन स्थल का निरीक्षण करते पदाधिकारी (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : June 24, 2025 at 9:02 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

गढ़वा: जिले की बात की जाय तो इस जिले में आधा दर्जन के करीब डैम बने हुए हैं, जिसमें अन्नराज, पनघटवा और खजूरी जलाशय परियोजना हैं. ये तीन ऐसी परियोजनाएं हैं जो पर्यटन स्थल के हिसाब से अच्छी जगह मानी जाती है. ये तीनों जलाशय मुख्य सड़कों के नजदीक हैं, जिसे लेकर प्रशासन की नजर इन स्थलों पर हमेशा बनी रहती है.

देखा जाय तो गढ़वा से दस किलोमीटर की दूरी पर स्थित अन्नराज डैम है जिसे पर्यटन स्थल का रूप दिया जा चुका है. यहां लोग घूमने के लिए दूर-दूर से आते हैं. इस जगह पर बोटिंग की व्यवस्था की गई है, जिसको देखते हुए पर्यटक यहां दूर दराज इलाके से आते हैं और प्रकृति की गोद में बसे इस जगह का आनंद उठाते हैं.

बात करते डीसी दिनेश यादव (Etv Bharat)

इसी तर्ज पर मझिआंव प्रखंड में अवस्थित खजूरी जलाशय को भी प्रशासन पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना चाहती है ताकि एक और पर्यटन स्थल का निर्माण हो सके. खजूरी जलाशय की बात की जाए तो यह भी प्रकृति की गोद में बैठा है. यहां का नजारा देखते ही बनता है, जहां तीन तरफ पहाड़ हैं तो एक तरफ गांव का नजारा देखने को मिलता है.

इस स्थल का निरीक्षण जिले के डीसी ने सभी अधिकारियों के साथ किया और कहा कि जिले में पर्यटन के क्षेत्र में विकास जरूरी है चाहे वह फिजिकल हो या इकोनॉमिकल, पर्यटन के विकास में ये दोनों जरूरी हैं. इसलिए पर्यटन विभाग से पैसा मंगाने का प्रयास किया जा रहा है और साथ ही साथ कागजी तैयारी भी की जा रही है.

ये भी पढ़ें-

धनबाद में पर्यटन की असीम संभावनाएं, 21 पर्यटन स्थल के विकास का प्रस्ताव!

मैथन डैम और पंचेत डैम का जल्द होगा कायाकल्प, टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए उठाए गए कई कदम: अरूप चटर्जी