ऑपरेशन कालनेमि: कुमाऊं में 300 से अधिक ढोंगी बाबाओं पर कार्रवाई, कई भेजे गए जेल
कुमाऊं मंडल में 300 से अधिक ढोंगी बाबाओं पर ऑपरेशन कालनेमि के तहत कार्रवाई हुई.

By ETV Bharat Uttarakhand Team
Published : July 15, 2025 at 5:09 PM IST
हल्द्वानी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश में पुलिस द्वारा ऑपरेशन 'कालनेमि' चलाया जा रहा है. जिसके तहत पुलिस ढोंगी, फर्जी और पीर फकीरों पर शिकंजा कस रही है. कुमाऊं मंडल के 6 जिलों में चले अभियान में पुलिस ने 300 से अधिक ढोंगी बाबाओं को चिह्नित कर उनके खिलाफ मुकदमे और चालान की कार्रवाई की है.
आईजी कुमाऊं रिद्धिमा अग्रवाल ने बताया कि ढोंग, अंधविश्वास और धार्मिक आस्था के नाम पर ठगी करने वाले ढोंगी बाबाओं की पहचान की गई. 300 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया. संदिग्धों की सत्यापन प्रक्रिया एवं दस्तावेजों की गहन जांच की गई. इन सभी से कोई पहचान पत्र या कोई वैध दस्तावेज प्राप्त नहीं हुआ है. ढोंगी बाबाओं के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा. सभी थाना पुलिस चौकियों को निर्धारित किया गया है कि ढोंगी बाबाओं की पहचान की जाए और संदिग्ध प्रतीत होने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.
वहीं नैनीताल जिले में 54 से ढोंगी बाबाओं को चिह्नित कर थाने लाया गया. जिसमें एक दर्जन से अधिक ढोंगी बाबाओं के खिलाफ चालान की कार्रवाई की है. जबकि पांच बाबाओं को गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया है. पुलिस की कार्रवाई के दौरान कोई ऐसे बाबा भी पाए गए, जिनका अपना सत्यापन भी नहीं है. इनके पास किसी तरह का कोई पहचान पत्र भी नहीं मिला.
किस जिले में कितने संदिग्धों पर हुई कार्रवाई: नैनीताल में 134, उधम सिंह नगर में 97, अल्मोड़ा में 33, बागेश्वर में 36, पिथौरागढ़ में 2 और चंपावत में कार्रवाई जारी है.
ये भी पढ़ें:

