ETV Bharat / state

चतरा में ओझा-गुणी के आरोप में व्यक्ति की हत्या, छह आरोपी गिरफ्तार

चतरा के टंडवा में ओझा-गुणी के आरोप में व्यक्ति की हत्या मामले में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है.

witchcraft in Chatra
गिरफ्तार आरोपियों के साथ पुलिस (ईटीवी भारत)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : September 12, 2025 at 8:50 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

चतरा: जिले के टंडवा थाना क्षेत्र के डहू पंचायत अंतर्गत खुटीटोला गांव में ओझा-गुणी का आरोप लगाकर अधेड़ की हत्या के मामले को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सुलझा लिया है. मामले को सुलझाते हुए पुलिस ने हत्या में शामिल 6 हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है.

गिरफ्तार हत्यारों में खुटीटोला गांव निवासी अजय उरांव, कमलेश उरांव, विनय उरांव, चुरामन उरांव, कुंवर उरांव और मुकेश उरांव शामिल हैं. गिरफ्तार सभी हत्यारों ने मृतक धर्मदेव उरांव को ओझा-गुणी करने और उस पर ओझा-गुणी करने के आरोप में पहले पीटा और फिर उसकी जीभ काट दी.

जानकारी देते एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार (ईटीवी भारत)

कुछ घंटे बाद आधी रात को उसका अपहरण कर गांव के अखाड़े में ले जाकर बेरहमी से पीटा, जिससे धर्मदेव की मौत हो गई. धर्मदेव की मौत के बाद हत्यारों ने उसके शव को गांव के श्मशान घाट ले जाकर सबूत मिटाने की नीयत से रातोंरात जला दिया. पूरे गांव में दहशत का माहौल है. घटना के बाद मृतक धर्मदेव के परिजन हत्यारों के डर से घर छोड़कर फरार हो गए. पुलिस उन्हें सुरक्षा के साथ वापस ले आई.

मामले को लेकर टंडवा थाने में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार ने बताया कि हत्यारों को लगता था कि धर्मदेव के तंत्र-मंत्र की वजह से गांव के लोग बीमार पड़ रहे हैं. घटना से दो दिन पहले एक बच्चे की तबीयत खराब होने पर हत्यारों को शक हुआ कि धर्मदेव तंत्र-मंत्र करता है, जिसके बाद उन्होंने उसकी पिटाई की और हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस ने गिरफ्तार सभी हत्यारों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. ऐसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए पुलिस टीम गांव-गांव जाकर जागरूकता अभियान भी चलाएगी.

यह भी पढ़ें:

डायन-बिसाही व जादू-टोना के आरोप में दो महिला समेत तीन पर हमला, वृद्ध की हालत नाजुक

झारखंड में डायन प्रथा का दंश, हर तीसरे दिन होती है एक महिला की हत्या!

अंधविश्वास में दो महिला की हत्या, हत्यारे गिरफ्तार