ETV Bharat / state

रांची में एंटी करप्शन ब्यूरो का एक्शन, सप्लाई ऑफिसर को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

रांची में 10 हजार रिश्वत लेते सप्लाई ऑफिसर को एसीबी ने गिरफ्तार किया है. पीड़ित से पीडीएस का लाइसेंस रिनुअल को लेकर रिश्वत मांगी थी.

ACB ACTION IN RANCHI
एसीबी के गिरफ्त में आरोपी (ईटीवी भारत)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : March 18, 2025 at 2:14 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रांची: झारखंड एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने एक सप्लाई ऑफिसर को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है. सप्लाई ऑफिसर अभिजीत चेल पीडीएस का लाइसेंस रिनुअल करने के लिए रिश्वत की मांग कर रहे थे. जिसकी सूचना एंटी करप्शन ब्यूरो को पीड़ित के द्वारा दी गई थी. एंटी करप्शन ब्यूरो के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जांच के बाद मामला सही पाया गया. जिसके बाद कार्रवाई करते हुए सप्लाई ऑफिसर को 10 हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है.

क्या है पूरा मामला

पूरा मामला रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र की है. पारासी गांव का रहने वाले धनंजय साहू ने एंटी करप्शन ब्यूरो में लिखित आवेदन देकर रिश्वत को लेकर सूचित किया था. पीड़ित का अपने पैतृक गांव में सरकारी जन वितरण प्रणाली की दुकान है, जिसे वह साल 1989 से संचालित करते आ रहे हैं. वर्तमान समय में तमाड़ प्रखंड में तैनात सप्लाई ऑफीसर अभिजीत के द्वारा हर माह 3 हजार की अवैध वसूली की जाती थी. जब पीड़ित का लाइसेंस का अवधि खत्म होने लगा, तब उन्होंने सप्लाई ऑफीसर से संपर्क किया. जिसके बाद प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के द्वारा उनसे 20 हजार रिश्वत की मांग की गई.

एसीबी ने किया जांच

एंटी करप्शन ब्यूरो के द्वारा जांच के बाद मामला सही पाया गया. झारखंड एंटी करप्शन ब्यूरो के द्वारा बताया गया है कि पीड़ित किसी भी कीमत पर सरकारी राशन दुकान रिश्वत देकर नहीं चलाना चाहते थे. पीड़ित परेशान होकर एंटी करप्शन ब्यूरो के पास शिकायत की. जांच के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो के द्वारा रेड रुपए देकर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अभिजीत के पास भेजा गया. जैसे ही पदाधिकारी पैसे लेने लगे पहले से मौजूद एंट्री करप्शन ब्यूरो के अफसर ने उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.

ये भी पढें- 10 हजार रुपये रिश्वत लेते एएसआई रंगेहाथ गिरफ्तार, एसीबी की कार्रवाई

चतरा में एसीबी का एक्शन, रिश्वत लेते एसडीओ कार्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार

एसीबी ने मुखिया को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार, पीएम आवास का लाभ दिलाने के लिए मांगी थी रिश्वत