ETV Bharat / state

10 हजार रुपये रिश्वत लेते एएसआई रंगेहाथ गिरफ्तार, एसीबी की कार्रवाई

बोकारो पुलिस का एक एएसआई रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया है. एसीबी ने यह कार्रवाई की है.

ACB Arrested ASI
एसीबी की गिरफ्त में आरोपी एएसआई. (फोटो-ईटीवी भारत)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : March 11, 2025 at 10:02 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

धनबादः एसीबी की टीम ने बोकारो जिले के गांधीनगर थाना के एएसआई (सहायक अवर निरीक्षक) अजय प्रसाद को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. एएसआई मारपीट के मामले में आईओ है और वह एक व्यक्ति को केस में फंसाने की धमकी दे रहा था. केस में नाम नहीं डालने के एवज में उसने एक व्यक्ति से रिश्वत की मांग की थी. एसीबी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.

घूस नहीं देने पर केस में फंसाने की दी थी धमकी

एसीबी डीएसपी जितेंद्र कुमार ने कार्रवाई की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि बोकारो जिले के गांधी नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति के द्वारा एसीबी से एएसआई की शिकायत की गई थी. गांधीनगर थाना में मारपीट का एक मामला दर्ज किया गया था. जिसमें शिकायतकर्ता नामजद नहीं है, लेकिन आईओ के द्वारा यह कहा जा रहा था कि अगर रिश्वत नहीं दोगे तो मारपीट के मामले में फंसा देंगे. एएसआई पर दूसरे पक्ष को सहयोग करने का भी आरोप है.

जानकारी देते एसीबी के डीएसपी जितेंद्र कुमार. (वीडियो-ईटीवी भारत)

एसीबी ने जाल बिछाकर एएसआई को दबोचा

शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले सत्यापन किया. जांच में मामला सही पाया गया. जिसके बाद एसीबी की टीम गठित की गई. एसीबी की टीम ने जाल बिछाया और एएसआई अजय प्रसाद को रंगे हाथ धर दबोचा. एसीबी ने 10 हजार रुपये रिश्वत लेते एएसआई को गिरफ्तार किया है. एसीबी की इस साल का यह दूसरा ट्रैप है.