ETV Bharat / state

मिलिए जोधपुर की 'व्योमिका सिंह' से, 5 साल की बच्ची ने सुनाया शिव तांडव स्तोत्र, बोली-भय बिनु होई न प्रीति

जोधपुर में निकाली गई तिरंगा यात्रा में पांच साल की बालिका ने विंग कमांडर व्योमिका सिंह की भूमिका निभाकर सबका दिल जीत लिया.

Wing Commander Vyomika Singh
बालिका हृदया, जो व्योमिका सिंह बनी (ETV Bharat Jodhpur)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : May 20, 2025 at 4:29 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

जोधपुर: आपरेशन सिंदूर के बाद व्योमिका सिंह का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं हैं. देश दुनिया में यह नाम चर्चा में हैं. इस नाम को जोधपुर की 5 साल की बालिका हृदया ने भी सार्थक किया है. उसने हाल ही निकाली गई तिरंगा यात्रा में एअरफोर्स की विंग कमांडर व्योमिका सिंह की भूमिका निभाई. इस दौरान उसने शिव तांडव स्तोत्र भी सुनाया. तब से उसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वह सोशल मीडिया की सनसनी बनी हुई है.

तिरंगा यात्रा में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सहित भाजपा के कई दिग्गज नेता मौजूद थे. उनके सामने हृदया ने शिवतांडव स्तोत्र सुनाया तो हर कोई हैरान था. हृदया का वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. पांच साल की हृदया ने जिस आत्मविश्वास से शिव तांडव स्त्रोत का पाठ किया, उसे देख सब हतप्रभ थे.

बालिका हृदया, जो व्योमिका सिंह बनी (ETV Bharat Jodhpur)

पढ़ें: सांगानेर में सीएम भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा, 'ऑपरेशन सिंदूर' को बताया वीरता का प्रतीक

उसके पिता राहुल पुरोहित ने बताया कि हृदया पांच साल की है. तिरंगा यात्रा में व्योमिका सिंह बनने के लिए वह काफी उत्साहित थी. जब भारत पाकिस्तान के बीच तनाव हुआ तो वह हर दिन इसके बारे में पूछती थी. सब बातें उसने याद रखी. व्योमिका सिंह को लेकर भी वह प्रभावित हुई. कश्मीर में हो रही घटनाओं को वह गौर से देखती थी. पहलगाम घटना की बात करते हुए वह कहती थी कि हमारे लोगों को मारने के बाद हमारे पर हमला किया गया. इसके बाद भारत की तीनों सेनाओं ने तांडव करते हुए पाकिस्तान को बर्बाद कर दिया. पुरोहित ने बताया कि हृदया ने शिव तांडव स्तोत्र को याद करने के लिए ने काफी मेहनत की.