ETV Bharat / state

नोएडा में होली पर हुड़दंग किया तो जाना पड़ेगा जेल, 4000 पुलिसकर्मियों की रहेंगी चप्पे-चप्पे पर नजर !

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर में 44 संवेदनशील और हॉटस्पॉट स्थान को चिन्हित किया गया है.

4000 पुलिसकर्मियों की रहेंगी चप्पे-चप्पे पर नजर
4000 पुलिसकर्मियों की रहेंगी चप्पे-चप्पे पर नजर (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : March 6, 2025 at 10:23 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

नई दिल्ली/नोएडाः होली के पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने व्यापक स्तर पर तैयारी की है. हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी. सुरक्षा व्यवस्था को चक चौबंद बनाए रखने के लिए पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर तीनों जोन में करीब 4000 पुलिसकर्मियों की अलग-अलग स्थान पर तैनाती की जाएगी. जिसमें कुछ पुलिसकर्मी वर्दी में तो कुछ सादे कपड़ों में होंगे. डीसीपी क्राइम शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि करीब 984 स्थान पर होलिका दहन किए जाने की तैयारी है, जिसे लेकर स्थानीय पुलिस द्वारा निगरानी किया जा रहा है.

डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि होली को लेकर पुलिस विभाग की तरफ से व्यापक तैयारी शुरू कर दी गई है. जनपद के 118 आरडब्ल्यूडी और 329 गांव में संबंधित पदाधिकारी के साथ बैठक की गई है, जिन जगहों पर बैठक अभी नहीं हो पाई है, उन जगहों पर त्योहार से पूर्व बैठक कर ली जाएगी, इसके साथ ही सभी धर्म गुरुओं के साथ उच्च अधिकारियों की बैठक हुई है.

नोएडा में होली पर हुड़दंग किया तो जाना पड़ेगा जेल (ETV BHARAT)

संवेदनशील और हॉटस्पॉट जगह चिन्हित: डीसीपी ने बताया कि होली के दौरान अक्सर देखा जाता है कि कुछ लोगों द्वारा माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जाती है, ऐसे लोगों पर विशेष निगरानी किया जाएगा. इसके साथ ही जनपद में 44 संवेदनशील और हॉटस्पॉट को चिन्हित किया गया है. जहां पर सिविल पुलिस के साथ ही अर्ध सैनिक बल तैनात किए जाएंगे. उन्होंने बताया कि जोन और सेक्टर में पूरे जिले को बांटा गया है. डीसीपी और एडिशनल डीसीपी जोन स्तर पर अधिकारी निगरानी करेंगे, साथ ही सेक्टर स्तर पर एसीपी और थाना प्रभारी को जिम्मेदारी दी गई है.

कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर में 44 संवेदनशील और हॉटस्पॉट स्थान को चिन्हित किया गया
कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर में 44 संवेदनशील और हॉटस्पॉट स्थान को चिन्हित किया गया (ETV BHARAT)

यातायात पर विशेष निगरानी: डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि जिन स्थानों पर पारंपरिक तौर पर होली के दौरान जुलूस या शोभायात्रा निकाली जाती है, उन स्थानों को भी चिन्हित किया गया है. आईटीएमएस कंट्रोल रूम के माध्यम से सीसीटीवी कैमरा से सभी रास्तों और यातायात पर विशेष निगरानी की जाएगी. इस दौरान जिसके द्वारा यातायात का नियम तोड़ा जाएगा, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

होली के दिन किसको मिलेगी क्या जिम्मेदारी: होली के त्योहार को सकुशल संपन्न करने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के द्वारा सभी अधिकारियों को जिम्मेदारी अलग-अलग तरीके से सौंपा गया है. जिसमें 11 मजिस्ट्रेट, आठ डीसीपी, 5 एडिशनल डीसीपी, 17 एसीपी, 70 इंस्पेक्टर, 950 सब इंस्पेक्टर, करीब 100 महिला दरोगा, 1850 सिपाही, 550 महिला सिपाही और साढ़े तीन सौ होमगार्ड तैनात रहेंगे. पीएसी और अर्ध सैनिकबाल भी अलग से लगाए जाएंगे. सोशल मीडिया पर निगरानी रखने के लिए सर्विलांस और साइबर सेल द्वारा मॉनिटरिंग की जाएगी.

ये भी पढ़ें:

  1. होली से पहले दिल्ली के बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाकों की बिक्री शुरू, जानिए कीमत
  2. गुड न्यूज! होली पर घर जाने का हो गया इंतजाम, रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाने की बनाई योजना